महंगे प्रोडक्ट्स भी फेल हैं इन घरेलू नुस्खों के आगे! हफ्ते में बस एक बार आजमाएं और देखें चेहरे पर जादुई निखार

Updated at : 29 Mar 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
natural ingredients for glowing clear skin

साफ और ग्लोइंग चेहरे के लिए टिप्स Ai image

Beauty Tips: अगर आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी मदद कर सकते हैं. ये उपाय न सिर्फ नेचुरल हैं बल्कि कम समय में असर भी दिखाते हैं. हफ्ते में एक बार इन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन में फर्क महसूस कर सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर कोई यह चाहता है कि उसे एक क्लियर, ग्लोइंग और बेदाग चेहरा मिले. लेकिन, मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स अक्सर काफी महंगे होते हैं जिस वजह से हर कोई इन्हें अफोर्ड भी नहीं कर पाता है. अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपनाना शुरू कर दें तो आपके लिए ये काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आपको इन उपायों को हफ्ते में सिर्फ एक बार अपनाना है और आपके कुछ ही समय में अपनी स्किन बेहतर और निखरी हुई लगने लगेगी. तो चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाये रखने में मदद करने वाली है.

बेसन और हल्दी का फेस पैक

बेसन और हल्दी दो ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जाता रहा है. इनके इस्तेमाल से आपकी स्किन सिर्फ क्लियर नहीं होती है बल्कि दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं. इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और लास्ट में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. इसके इस्तेमाल से आपको स्किन ज्यादा क्लियर और निखरी हुई दिखने लगेगी.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 आसान हैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, हर लड़की के लिए जानना जरूरी

दही और शहद से स्किन को दें न्यूट्रिशन

दही में भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है. वहीं, शहद आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. इसे तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिक्स करके इसे अपने चेहरे पर लगा लेना है और करीबन 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लेना है. हफ्ते में सिर्फ एक बार इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाती है.

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

आपकी स्किन के लिए एलोवेरा जेल किसी वरदान से कम नहीं है. इसके इस्तेमाल से पिंपल्स, जलन और सूजन जैसी प्रॉब्लम्स खत्म हो सकती हैं. इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल को लेकर अपने चेहरे पर लगा लेना है और आधे घंटे बाद अच्छी तरह से धो लेना है. हफ्ते में सिर्फ एक बार इसके इस्तेमाल से आपको स्किन फ्रेश और हेल्दी दिखने लगेगी.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी ये 5 आदतें बढ़ा रही हैं चेहरे की झुर्रियां? स्किन को जवान रखना है तो जान लें

ओट्स और दूध से करें स्क्रब

अगर आप चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको हफ्ते में कम से कम एक बार स्क्रब जरूर करना चाहिए. इसके लिए आप ओट्स का इस्तेमाल एक नेचुरल स्क्रब की तरह कर सकते हैं. दो चम्मच ओट्स में थोड़ा सा दूध मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करें. 10 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन क्लियर और स्मूद हो जाएगी.

नींबू और शहद से पाएं नेचुरल ग्लो

अगर आप एक नैचुरली ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको नींबू और शहद का इस्तेमाल करना चाहिए. नींबू में विटामिन-C पाया जाता है, जो आपकी स्किन को ब्राइट बनाता है, वहीं, शहद इसे मॉइस्चराइज्ड रखने में मदद करता है. इसके लिए आपको एक चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लेना है. अब अपने चेहरे को 15 मिनट बाद धो लें. जब आप इस उपाय को करते हैं तो आपकी स्किन नैचुरली ग्लोइंग बन जाती है.

यह भी पढ़ें: धूप ने चेहरे को कर दिया है काला? यहां जानें टैनिंग हटाने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola