सिर्फ 6 आसान हैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, हर लड़की के लिए जानना जरूरी

हर लड़की के लिए जानने लायक ब्यूटी टिप्स Ai image
Beauty Tips: अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के अपनी स्किन को हेल्दी और नैचुरली ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो ये आसान और असरदार स्किनकेयर हैक्स आपके लिए परफेक्ट हैं. रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर आप अपनी स्किन में बड़ा फर्क महसूस कर सकती हैं.
Beauty Tips: आज की बिजी लाइफस्टाइल में अपनी स्किन का ख्याल रख पाना उतना आसान नहीं रह गया है. समय इतना है ही नहीं कि आप एक जगह पर बैठकर घंटों स्किनकेयर रूटीन पर ध्यान दे सकें. पॉल्यूशन, गलत डाइट और स्ट्रेस की वजह से अगर कोई चीज सबसे पहले बर्बाद होता है तो वह हमारा चेहरा ही है. लेकिन अच्छी बात यह भी है कि अगर आप कुछ आसान और बेहद ही सिंपल स्किनकेयर हैक्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लेती हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन सिर्फ ग्लोइंग नहीं बल्कि हेल्दी भी बन जाती है. इस आर्टिकल में हम आपको 6 ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं जिनके बारे में हर लड़की को पता होना चाहिए. तो चलिए इन हैक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.
दिन की शुरुआत चेहरे की सही सफाई के साथ
जब आप सुबह सोकर उठती हैं, तो सबसे पहले आपको अपने चेहरे की सफाई एक अच्छे फेस वॉश से जरूर करना चाहिए. यह सबसे जरूरी स्टेप है क्योंकि इससे ही रातभर चेहरे पर जमी हुई गंदगी और ऑयल धुल जाते हैं और साथ ही स्किन फ्रेश भी दिखने लगती है. जब आप एक फेस वॉश खरीद रही हैं तो अपनी स्किन टाइप का ख्याल जरूर ही रखें.
यह भी पढ़ें: क्या आपकी ये 5 आदतें बढ़ा रही हैं चेहरे की झुर्रियां? स्किन को जवान रखना है तो जान लें
मॉइस्चराइजर कभी न भूलें
कई लड़कियों को ऐसा लगता है कि अगर उनकी स्किन ऑयली है, तो उन्हें मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ने वाली है. अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं, तो यह पूरी तरह से गलत बात है. आपकी स्किन टाइप चाहे कोई भी हो, उसे हाइड्रेशन की जरूरत पड़ती ही है. एक ऐसा मॉइस्चराजार चुनें जो कि एकदम लाइट और नॉन-ग्रीसी हो.
सनस्क्रीन है सबसे जरूरी
अगर आप कहीं धूप में बाहर निकल रही हैं, तो आपके लिए एक सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. एक अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को टैनिंग, पिग्मेंटेशन और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाले रिंकल्स से बचाकर रख सकती हैं. जब आप एक सनस्क्रीन खरीद रही हों, तो ध्यान में रखें कि उसपर SPF 30 या फिर उससे ज्यादा कोई नंबर लिखा हुआ हो.
पानी पीना भी है जरूरी
अगर आप एक ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है सही मात्रा में पानी पीना. पूरे दिन में अपने एक्टिविटी लेवल्स, बॉडी वेट और मौसम को ख्याल में रखते हुए, शरीर को जितनी जरूरत है उतना पानी जरूर पीएं. जब आप पानी पीती हैं तो आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और साथ ही आपकी स्किन क्लियर और ग्लोइंग भी बनती है.
यह भी पढ़ें: धूप ने चेहरे को कर दिया है काला? यहां जानें टैनिंग हटाने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका
हफ्ते में एक बार स्क्रब करना भी जरूरी
अगर आप डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाकर अपने चेहरे को स्मूद और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो आपको हफ्ते में कम से कम 1 या 2 बार स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इससे सिर्फ स्किन साफ नहीं होता है, नए स्किन सेल्स बनना भी शुरू हो जाते हैं. एक स्क्रब खरीदते समय आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि वह ज्यादा हार्श न हो.
मेकअप हटाना न भूलें
आपको कभी भी रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर मेकअप नहीं रहने देना चाहिए. अगर आप बिना मेकअप हटाए सोने जाती हैं, तो इससे पिंपल्स के साथ-साथ कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. इसलिए सोने से पहले एक अच्छे मेकअप रिमूवर या क्लींजिंग ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें.
यह भी पढ़ें: कम मेकअप में भी कैसे दिखें सबसे खूबसूरत? सिंपल और ग्लोइंग लुक के लिए बेस्ट टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




