धूप ने चेहरे को कर दिया है काला? यहां जानें टैनिंग हटाने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका

Updated at : 23 Mar 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
natural tan removal tips

टैन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय AI image

Tan Removal Tips: तेज धूप में रहना आपकी स्किन की चमक छीन सकता है, लेकिन सही और आसान घरेलू उपायों की मदद से आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी अपनी चेहरे को फिर से साफ, फ्रेश और ग्लोइंग बना सकते हैं. जानिए ऐसे ही असरदार नुस्खे जो आपकी स्किन को देंगे नेचुरल निखार दिलाने में काफी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Tan Removal Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में जब हम ज्यादा देर घर से बाहत धूप में बिताते हैं, तो इसकी वजह से टैनिंग की प्रॉब्लम होना एक आम बात है. तेज धूप हमारी स्किन को डैमेज करती हो जिस वजह से स्किन का रंग काला पड़ने लगता है और साथ ही और बेजान भी दिखने लगती है. जब ऐसा होता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं बिना यह सोचे की टैनिंग की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए घर पर ही कुछ आसान और नेचुरल उपाय मौजूद हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों के इन दिनों में होने वाली टैनिंग की प्रॉब्लम से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

करें नींबू और शहद का इस्तेमाल

अगर आपको टैनिंग की प्रॉब्लम हुई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपने चेहरे पर नींबू और शहद का इस्तेमाल करना चाहिए. नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो टैनिंग को हल्का करने में मदद करती हैं. वहीं, शहद के इस्तेमाल से आपकी स्किन मॉइस्चराइज्ड रहती है. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलकर इसे टैनिंग वाली जगह या फिर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर इसे नॉर्मल पानी से ही धो लें. रेगुलर इसके इस्तेमाल से आपको फर्क साफ महसूस होने लग जाएगा.

यह भी पढ़ें: कम मेकअप में भी कैसे दिखें सबसे खूबसूरत? सिंपल और ग्लोइंग लुक के लिए बेस्ट टिप्स

दही और बेसन का इस्तेमाल

जब आप चेहरे पर दही का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी स्किन को ठंडक मिलती है. वहीं, बेसन के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरे में 2 चम्मच बेसन और एक चम्मच दही को अच्छी तरह से मिलकार एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से सूखने दें. बाद में हल्के हाथों से रगड़कर चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें. इस पैक के इस्तेमाल से सिर्फ टैनिंग नहीं हटती है, आपकी स्किन ग्लोइंग भी बनती है.

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

आपकी स्किन के लिए एलोवेरा जेल को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं तो आपकी मदद स्किन को रिपेयर करने में करते हैं. हर रात सोने से पहले एलोवेरा जेल को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और इसे अगली सुबह धो लें. जब आप ऐसा करते हैं तो देखते ही देखते टैनिंग की प्रॉब्लम खत्म हो जाती है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर बार-बार निकल आ रहे हैं पिंपल्स? ऑयली स्किन नहीं, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola