आसनसोल दक्षिण में कोयला और पहचान की जंग, अग्निमित्रा पॉल बचा पाएंगी अपना किला?

आसनसोल दक्षिण के टीएमसी उम्मीदवार तापस बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल.
Asansol Dakshin Election 2026: आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा की अग्निमित्रा पॉल और टीएमसी के तापस बनर्जी के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. जानें कैसे कोयला और जमीन धंसने का मुद्दा तय करेगा जीत-हार का समीकरण.
Asansol Dakshin Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में आसनसोल दक्षिण सीट पर इस बार दिलचस्प और कांटे की टक्कर होने वाली है. रानीगंज की कोयला पट्टी का यह शहरी-औद्योगिक क्षेत्र इस समय बदलाव के मुहाने पर खड़ा है. यहां का चुनावी मुकाबला केवल विकास के दावों तक सीमित नहीं है. ‘कोयला अर्थव्यवस्था’, ‘अवैध खनन’ और ‘पहचान की राजनीति’ (Identity Politics) के इर्द-गिर्द सिमट गया है.
अग्निमित्रा पॉल और तापस बनर्जी की साख दांव पर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल पर दोबारा भरोसा जताया है. अग्निमित्रा ने वर्ष 2021 में इस सीट पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सायोनी घोष को हराकर भाजपा का झंडा बुलंद किया था. तृणमूल कांग्रेस ने अपने पुराने सिपहसालार और पूर्व विधायक तापस बनर्जी को इस बार यहां से मैदान में उतारा है. तापस वर्ष 2011 और वर्ष 2016 में यहां से चुनाव जीते थे. इसलिए यह लड़ाई ‘अनुभव’ बनाम ‘आक्रामकता’ की हो गयी है. माकपा की शिल्पी चक्रवर्ती और कांग्रेस के सौभिक मुखर्जी की मौजूदगी ने मुकाबले को चतुष्कोणीय बना सकता है.
कोयला पट्टी का दर्द- घटती नौकरियां और अवैध खनन
रानीगंज कोयला क्षेत्र कभी हजारों परिवारों की आजीविका का आधार था. मशीनीकरण और ऑटोमेशन के कारण अब नौकरियों में भारी गिरावट आयी है. रोजगार के अवसर कम होने से युवा पलायन को मजबूर हैं. नौकरी नहीं मिल रही, तो अवैध कोयला नेटवर्क तैयार हो गया है. इतना ही नहीं, दशकों से हो रहे खनन के कारण कई इलाकों में जमीन धंसने की समस्या गंभीर मुद्दा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Asansol Dakshin Election 2026: हिंदीभाषी वोटर के पास जीत की असली चाबी
आसनसोल दक्षिण की डेमोग्राफी बिल्कुल अलग है. यहां बिहार और झारखंड से आये हिंदीभाषी मतदाता लगभग 35-40 प्रतिशत हैं. वर्ष 2021 में भाजपा को मिली जीत में इन मतदाताओं की बड़ी भूमिका थी. हालांकि, 2022 के लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा की बंपर जीत ने टीएमसी को इस वोट बैंक में सेंध लगाने की उम्मीद दी है. टीएमसी अपनी सामाजिक कल्याण योजनाओं के दम पर वापसी की कोशिश में है, जबकि भाजपा हिंदुत्व और सुशासन के मुद्दे पर फिर से किला फतह करने की उम्मीद में है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?
आसनसोल दक्षिण में 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा. 4 मई को जब नतीजे आयेंगे, तब यह साफ होगा कि कोयला पट्टी की जनता ने ‘कमल’ को बरकरार रखा या फिर ‘जोड़ा-फूल’ की वापसी हुई.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश
इलेक्शन ड्यूटी पर बीमार पड़े, तो प्राइवेट हॉस्पिटल में करा सकेंगे कैशलेस ट्रीटमेंट
आसनसोल दक्षिण में चढ़ा चुनावी पारा, अग्निमित्रा व तृणमूल नेता सिदान में तीखी नोक-झोंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




