इलेक्शन ड्यूटी पर बीमार पड़े, तो प्राइवेट हॉस्पिटल में करा सकेंगे कैशलेस ट्रीटमेंट

Updated at : 01 Apr 2026 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2026 Cashless Treatment

West Bengal Election 2026 Cashless Treatment: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए खुशखबरी है. बीमार पड़ने पर सरकार के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. ड्राइवर, क्लीनर और सुरक्षा बल के जवानों को भी यह सुविधा मिलेगी. कैसे और कब मिलेगी सुविधा, पढ़ें.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Cashless Treatment: विधानसभा चुनाव 2026 में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी अगर बीमार पड़ते हैं, तो उन्हें प्राइवर हॉस्पिटल में कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी. पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी है. गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है.

सरकार की अधिसूचना में क्या?

अधिसूचना के मुताबिक, चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी. यह व्यवस्था चुनाव ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ने, दुर्घटना में घायल होने या किसी प्रकार की चोट लगने की स्थिति में लागू होगी.

ड्राइवर, क्लीनर और टेक्निशियन को भी मिलेगा लाभ

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस सुविधा का लाभ सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त निजी व्यक्तियों, जैसे ड्राइवर, क्लीनर और अन्य सहयोगी कर्मियों को भी मिलेगा. ईवीएम की जांच और संचालन से जुड़े तकनीकी कर्मियों तथा सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को भी इसमें शामिल किया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल सरकार से इम्पैनल हॉस्पिटल में होगा इलाज

अधिसूचना के अनुसार, उपचार की सुविधा राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी. संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधिकारी या अधिकृत प्रशासनिक अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविदा मिलेगी. अस्पतालों को तय रेट के हिसाब से इलाज करना होगा और उपचार के खर्च का भुगतान राज्य सरकार करेगी.

इसे भी पढ़ें : चुनाव ड्यूटी वालों की मौज! निर्वाचन आयोग ने बढ़ाया मानदेय, टिफिन भत्ते में 300% का उछाल, देखें, अब किसे कितना मिलेगा

West Bengal Election 2026 Cashless Treatment का मकसद

सरकार ने यह भी कहा है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें. चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में कर्मियों की तैनाती को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: डॉक्टरों को इलेक्शन ड्यूटी पर विवाद, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर की आशंका

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर संग्राम, CEO दफ्तर के बाहर BLO और पुलिस में भिड़ंत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola