ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश

नानूर की रैली को संबोधित करतीं ममता बनर्जी.
Mamata Banerjee Birbhum Rally: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के नये अधिकारियों की नियुक्ति पर नया नैरेटिव गढ़ दिया है. नानूर की रैली में उन्होंने TMC उम्मीदवारों को नामांकन के समय सावधानी बरतने और भाजपा की साजिश से बचने की सलाह दी. दीदी ने क्या-क्या कहा अपनी रैली में, यहां पढ़ें.
Mamata Banerjee Birbhum Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का प्रचार अभियान तेज हो गया है. आरोप-प्रत्यारोप के मामले भी बढ़ गये हैं. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इस बार अपने विरोधी दलों से ज्यादा चुनाव आयोग पर हमला बोल रही है. बीरभूम जिले के नानूर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को अलर्ट किया है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को ‘विशेष मिशन’ पर भेजा गया है. इसका उद्देश्य तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवारों का नामांकन रद्द करना हो सकता है.
पूरी सावधानी से भरें पर्चा, चूक की गुंजाइश नहीं : ममता बनर्जी
बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने पार्टी के प्रत्याशियों को आगाह किया है कि सब कुछ बदल दिया गया है. बंगाल में अब एक नयी व्यवस्था है. निर्वाचन आयोग ने जिन नये अधिकारियों की नियुक्ति की है, उन्हें कथित तौर पर आपके नामांकन पत्र खारिज करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसलिए, नामांकन दाखिल करते समय हर एक बारीकी का ध्यान रखें और पूरी सावधानी बरतें.
भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला तेज करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने बीरभूम की धरती से केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि एजेंसियां चुनाव नहीं जीत सकतीं, जीत जनता के आशीर्वाद से ही मिलती है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mamata Banerjee Birbhum Rally: भाजपा को बताया महिला विरोधी
मुख्यमंत्री ने रैली में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा महिला विरोधी है. उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में तार्किक विसंगतियों का बहाना बनाकर बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार की शक्ति से भाजपा को करारा जवाब दें.
इसे भी पढ़ें
शुभेंदु अधिकारी बोले- ममता बनर्जी कानून से ऊपर नहीं, चुनाव आयोग को सौंपे ‘भड़काऊ’ Video के सबूत
यूपी-बिहार के वोटर से चुनाव जीतना चाहती है BJP, ममता बनर्जी का आरोप, मांसाहार पर बैन की जतायी आशंका
बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की आयोग को चेतावनी, CEC से पूछा- ये कैसा लोकतंत्र?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




