भवानीपुर का महासंग्राम : आज आयेंगे अमित शाह, कल शुभेंदु भरेंगे हुंकार, 8 अप्रैल को ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन

Bhabanipur Election Update: भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. 2 अप्रैल को शुभेंदु अधिकारी और 8 अप्रैल को ममता नामांकन दाखिल करेंगी. जानें वोटर लिस्ट से कटे 47 हजार नामों का क्या है सियासी गणित.
Table of Contents
Bhabanipur Election Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सबसे बड़ी सियासी जंग का केंद्र भवानीपुर बनने जा रहा है. दक्षिण कोलकाता की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर ‘दीदी’ बनाम ‘दादा’ के मुकाबले ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ताजा अपडेट के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नामांकन की तारीखें तय हो गयीं हैं. इनका नामांकन किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं होगा.
अमित शाह के रोड शो के साथ शुभेंदु का नामांकन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार भवानीपुर में ममता बनर्जी को उनके ही घर में घेरने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. 2 अप्रैल को शुभेंदु अधिकारी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उनके नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे. अमित शाह बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को शुभेंदु अधिकारी के लिए रोड शो करेंगे और उनके नामांकन में शामिल होंगे.
रात के 11:05 बजे कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह
अमित शाह बुधवार की रात 11:05 बजे कोलकाता पहुंच जायेंगे. 2 अप्रैल को दिन में 11:50 बजे वह भवानीपुर विधानसभा के हाजरा मोड़ पहुंचेंगे और वहां से रोड शो का आगाज करेंगे, जो सर्वे बिल्डिंग तक जायेगा. रोड शो और शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के बाद गृह मंत्री दिल्ली लौट जायेंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दक्षिण कोलकाता में होगा शाह का विशाल रोड शो
भाजपा का कहना है कि अमित शाह विशाल रोड शो करेंगे. इसका मकसद दक्षिण कोलकाता के मतदाताओं को एकजुट करना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना है. भाजपा ने साफ कर दिया है- भवानीपुर अब ममता बनर्जी का अजेय किला नहीं रहा.
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान
कालीघाट से निकलेगा ममता बनर्जी का कारवां
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 8 अप्रैल को पर्चा दाखिल कर सकती हैं. तृणमूल कांग्रेस के मुताबिक, ममता बनर्जी अपने कालीघाट स्थित आवास से एक विशाल जुलूस के साथ गोपालनगर सर्वे बिल्डिंग (नामांकन केंद्र) तक जायेंगीं. इस दौरान कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, सुब्रत बख्शी और दक्षिण कोलकाता के सभी दिग्गज पार्षद उनके साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे. वर्ष 2021 के बंगाल चुनाव में नंदीग्राम में दीदी को जो झटका लगा, उसके बाद ममता बनर्जी ‘होम पिच’ पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं.
वोटर लिस्ट के 47 हजार नामों का रहस्य
भवानीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबले में सबसे बड़ा पेच मतदाता सूची के आंकड़ों का है. भवानीपुर की वोटर लिस्ट से करीब 47,000 नाम हटाये जा चुके हैं. 14,000 अभी भी जांच के दायरे में हैं. TMC की चिंता यह है कि जांच के दायरे में आये 56 प्रतिशत से अधिक नाम मुस्लिम समुदाय से हैं. टीएमसी इन्हें अपना कोर वोट बैंक मानती है.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी बोले- ममता बनर्जी कानून से ऊपर नहीं, चुनाव आयोग को सौंपे ‘भड़काऊ’ Video के सबूत
जीत-हार का अंतर बदल सकता है ‘47000’ का आंकड़ा
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की एक और चिंता यह है कि वर्ष 2021 के उपचुनाव में ममता बनर्जी 58,000 वोटों से जीती थीं. अब 47,000 नामों का वोटर लिस्ट से हट जाना जीत-हार के अंतर को पूरी तरह से बदल सकता है.
नंदीग्राम का बदला या गढ़ की रक्षा?
बंगाल चुनाव 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में 1956 वोट से हराया था. नंदीग्राम शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है. अब मैदान भवानीपुर है, जिसे ममता बनर्जी का सबसे सुरक्षित किला माना जाता है. शुभेंदु का लक्ष्य यहां सेंध लगाकर ममता बनर्जी की राजनीतिक साख को सीधी चुनौती देना है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की आयोग को चेतावनी, CEC से पूछा- ये कैसा लोकतंत्र?
ममता बनर्जी के लिए ‘वाटरलू’ साबित होगा बंगाल चुनाव 2026, भाजपा का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




