ममता बनर्जी के लिए ‘वाटरलू’ साबित होगा बंगाल चुनाव 2026, भाजपा का दावा

ममता बनर्जी और सीआर केशवन.
Waterloo For TMC: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल चुनाव 2026 को ममता बनर्जी के लिए ‘वाटरलू’ करार दिया है. भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी ने टीएमसी सरकार को घेरा है. जानें क्या है भाजपा की रणनीति.
Waterloo For TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर जुबानी जंग अब ऐतिहासिक उपमा तक पहुंच गयी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कोलकाता में ‘आरोपपत्र’ जारी करने के बाद, अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया है कि आगामी चुनाव तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए ‘वाटरलू’ (Waterloo) साबित होगा. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केश्वन ने रविवार को कहा कि बंगाल की जनता ने 15 साल के ‘कुशासन’ को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है.
क्या है ‘वाटरलू’ का मतलब और भाजपा का तर्क?
इतिहास में ‘वाटरलू की लड़ाई’ ने नेपोलियन बोनापार्ट के साम्राज्य का अंत किया था. भाजपा ने इसी संदर्भ का उपयोग ममता बनर्जी की सत्ता के अंत की भविष्यवाणी के लिए किया है. केश्वन ने कहा कि जिस तरह वाटरलू में एक शक्तिशाली साम्राज्य का पतन हुआ था, उसी तरह 2026 में टीएमसी के ‘भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण’ के साम्राज्य का अंत होगा. भाजपा का दावा है कि बंगाल के लोग अब ‘भय की राजनीति’ से ऊब चुके हैं. वे वास्तविक परिवर्तन चाहते हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टीएमसी की नयी परिभाषा गढ़ी
भाजपा प्रवक्ता ने अमित शाह के सुर में सुर मिलाते हुए टीएमसी पर ‘T-M-C’ की नयी परिभाषा गढ़ी.
- T – Tushtikaran (तुष्टीकरण) : वोट बैंक के लिए पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है.
- M – Misappropriation (गबन) : केंद्र सरकार के फंड और राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है.
- C – Corruption (भ्रष्टाचार) : राशन से लेकर भर्ती घोटालों तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है.
OBC आरक्षण, नारी शक्ति और सुरक्षा पर सवाल
भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के चक्कर में ओबीसी समुदायों के अधिकारों को छीन लिया है. केश्वन ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद एक महिला हैं और राज्य की गृह मंत्री भी. इसके बावजूद बंगाल में ‘नारी शक्ति’ सुरक्षित नहीं है. उन्होंने संदेशखाली और अन्य हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य की महिलाओं का भरोसा खो दिया है.
Waterloo For TMC: ‘वाटरलू’ भविष्यवाणी के 3 मुख्य आधार
- सत्ता विरोधी लहर : 15 साल के शासन के बाद जनता में उपजा भारी असंतोष.
- घुसपैठ और सुरक्षा : राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालकर की जा रही राजनीति.
- लोकसभा 2024 का मनोबल : भाजपा का मानना है कि उनका बढ़ता ग्राफ 2026 में पूर्ण बहुमत दिलायेगा.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने किया धर्मयुद्ध का शंखनाद, BJP को कहा ‘कौरव’, TMC को ‘पांडव’
बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?
बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




