चंद्रनाथ हत्याकांड : आसनसोल के पते पर है हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन, जांच में हुए कई खुलासे

Published by :Ashish Jha
Published at :07 May 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
चंद्रनाथ हत्याकांड : आसनसोल के पते पर है हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन, जांच में हुए कई खुलासे

Chandranath murder case: इस खुलासे के बाद गुरुद्वारा रोड स्थित एबी टाइप क्वार्टर के निवासी भी हैरान हैं. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी हो सकता है.

विज्ञापन

Chandranath murder case: संतोष कुमार, आसनसोल : भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को लेकर जांच में नया खुलासा हुआ है. हत्या में उपयोग की गई बाइक का रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर इलाके का निकला है. जांच में सामने आया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB44D1990 है. उपलब्ध रजिस्ट्रेशन विवरण के अनुसार बाइक के मालिक का नाम विभाष कुमार भट्टाचार्य बताया गया है. बाइक का रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान आरटीओ में 4 मई 2012 को हुआ था और इसकी वैधता 2 मई 2027 तक है.

फर्जी हो सकता है बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर

बंगाल पुलिस के अनुसार रजिस्ट्रेशन में दर्ज पता — क्वार्टर नंबर AB 7/12, गुरुद्वारा रोड, बर्नपुर, थाना/लैंडमार्क हीरापुर, बर्धमान, पश्चिम बंगाल है, लेकिन गुरुवार को जब इस पते की जांच की गई तो पता चला कि वहां विभाष कुमार भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता. वर्तमान में उस क्वार्टर में बर्नपुर इस्को कारखाने के कर्मचारी धरमवीर कुमार अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. इस खुलासे के बाद गुरुद्वारा रोड स्थित एबी टाइप क्वार्टर के निवासी भी हैरान हैं. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी हो सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विभाष को नहीं जानते धरमवीर

धरमवीर कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2014 से इस घर में रह रहे हैं. उससे पहले कौन रहता था उन्हें पता नहीं है. धरमवीर कुमार ने बताया कि विभाष नाम के किसी व्यक्ति को वो नहीं जानते. उन्होंने यह भी कहा कि जिस बाइक का नंबर सामने आया है, वह वहां मौजूद नहीं है. उनके पास जो मोटरसाइकिल है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर अलग है. उन्होंने बताया कि उनके पास एक ही मोटरसाइकिल है. आसपास के लोगों ने भी यह दावा किया कि हत्या में प्रयोग हुई बाइक इस मोहल्ले में कभी देखी नहीं गयी.

Also Read: ‘अगर मैं भवानीपुर में नहीं जीता होता…’, चंद्रनाथ की हत्या पर छलका शुभेंदु अधिकारी का दर्द

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola