17 मई की टॉप 20 खबरें: NEET पेपर लीक मामले में एक और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 May 2026 6:05 AM

विज्ञापन

पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन, फोटो पीटीआई

17 May Top 20 News: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया. आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है. कहा- उसे खुद तय करना है कि उसे भुगोल का हिस्सा बने रहना है या इतिहास का. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. NEET पेपर लीक: NTA में फेरबदल; दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और दो जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त

केंद्र सरकार ने पेपर लीक होने की वजह से सवालों के घेरे में आई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया है. दो जॉइंट सेक्रेटरी और दो नए जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- भूगोल का हिस्सा बने रहना है या इतिहास

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि पाक को खुद तय करना होगा कि उसे भुगोल का हिस्सा बने रहना है या इतिहास का. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा-मुझे दुख है कि फर्जी डिग्रीधारकों पर मेरी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने फर्जी डिग्री धारकों पर सख्त टिप्पणी की थी, जिस पर देश में चर्चा जारी है. सीजेआई ने अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैंने फर्जी डिग्रीधारकों को परजीवी बताया था ना कि देश के युवाओं को. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. क्या झालमुड़ी यहां पहुंच गई है? नीदरलैंड्स में PM मोदी ने ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में बीजेपी की धमाकेदार जीत की चर्चा की. पीएम ने झालमुड़ी की भी चर्चा की और जमकर चुटकी ली. प्रधानमंत्री 15 से 20 मई तक पांच देशों के दौरे पर हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. नीट परीक्षा रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA को भंग करने की मांग; NSUI का प्रदर्शन

एनटीए द्वारा नीट परीक्षा रद्द किए जाने का मामला अभी गरमाया हुआ है. कई संगठन एनटीए को भंग करने की मांग कर रहे हैं, वहीं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने शनिवार को एनटीए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एनटीए पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. इस वजह से एनटीए कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालु बोला- बिना रोक टोक हुए दर्शन, अब हर दिन…

धार के भोजशाला में हिंदू पक्ष के समर्थन वाला फैसला आने के बाद पहली बार पूजा अर्चना की गई. शनिवार को श्रद्धालुओं ने परिसर में दर्शन किए. एक श्रद्धालु ने बताया कि बिना रोक टोक दर्शन हुआ, अब वह रोज दर्शन करने आया करेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. भीख में मिला पैसा, बंदूक पर खर्च करने की तैयारी: पाकिस्तान बढ़ाएगा 100 अरब का रक्षा बजट

पाकिस्तान भीख में मिले पैसों से बंदूक पर खर्च करने की तैयारी कर रहा है. पाक अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट में करीब 100 अरब रुपये की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. कौन है ISIS का आतंकी अबू बक्र अल-मैनुकी, जो अमेरिका-नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में मारा गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि अमेरिका और नाइजीरिया ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर इस्लामिक स्टेट के ग्लोबल कमांडर अबू बक्र अल-मैनुकी को मार दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. ईरान पर अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं हमले! यूएस-इजरायल टारगेट लिस्ट बनाने में जुटे

अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के ऊपर फिर से अटैक कर सकते हैं. यह हमले अगले हफ्ते से किए जा सकते हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दो पूर्व अधिकारियों के हवाले से ऐसा दावा किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. सगे भाइयों ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बच्चे की शर्ट बनी कैमूर हत्याकांड का सुराग, 48 घंटे में मिली थीं चार सिरकटी लाशें

कैमूर में सूटकेस और बोरियों में मिले चार सिरकटे शवों की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है. जांच में खुलासा हुआ है कि घरेलू कलह और जमीन विवाद में कृष्ण मुरारी गुप्ता के सगे भाइयों ने ही पूरे परिवार की हत्या कर दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. पटना ब्लैकआउट मर्डर केस का हो गया खुलासा, मजदूर बनकर 15 दिन की रेकी, पुलिस ने हत्या की पूरी कहानी बताई

पटना के मुसल्लहपुर में ब्लैकआउट के दौरान मसाला कारोबारी पिंटू कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बेऊर जेल में बंद अपराधी की साजिश, नाबालिग शूटर, 15 दिन की रेकी और साइलेंसर पिस्टल के जरिए अंजाम दी गई इस हत्या ने सभी को चौंका दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा कदम: ईंधन संकट के बीच राज्य के सिविल कोर्टों में होगी ‘वर्चुअल सुनवाई’

झारखंड में बढ़ते ईंधन और ऊर्जा संकट को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों की सुनवाई ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन/ऑफलाइन) में करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही जजों और अदालती कर्मचारियों के लिए कार-पूलिंग को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है. पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहां पढ़ें.

14. तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर मिलेगा 40 हजार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की घोषणा

आंध्र प्रदेश में युवाओं की घटती जनसंख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है. नई जनसंख्या प्रबंधन नीति के तहत वैसे परिवारों को कैश सहायता दी जा रही है,जो दो से अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. बंगाल में ‘कट मनी’ पर शुभेंदु अधिकारी का निर्देश, बिना सबूत दिखाये नहीं होगी गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर बार-बार झूठे आरोप लगाए गए तो आरोप लगानेवाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी संदेश दिया है कि ऑटो और टोटो से जबरन वसूली बंद होनी चाहिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. तृणमूल में अंदरूनी कलह पर ममता सख्त, बोलीं- पार्टी मंच पर रखें शिकायत

चुनाव बाद हिंसा से जुड़ी सच्चाई सामने लाने के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीमों का गठन किया गया है. टीएमसी की फैक्ट फाइंडिंग टीम शनिवार को दौरा करेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. बंगाल में 5 रुपये में मिलेगा ‘मछली-चावल’, सीएम शुभेंदु अधिकारी का गरीबों के लिए ये खास प्लान

सरकार द्वारा अब मछली और चावल का भोजन 5 रुपये में परोसने के कथित निर्णय को जनता को आश्वस्त करने और साथ ही कल्याणकारी गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया एक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. पाकिस्तान में ₹5 सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, पर भारत के मुकाबले अब भी आसमान पर हैं दाम! जानें दोनों देशों का नया रेट

भारत में जहां कल ही पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा हुआ है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को ₹5 की मामूली राहत दी है. आइए समझते हैं दोनों देशों में ईंधन के दामों का पूरा गणित और अंतर. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. श्रीलंका में अब कार खरीदना हुआ ‘महंगा’! मुद्रा को डूबने से बचाने के लिए सरकार ने लगाया 50% का भारी टैक्स

श्रीलंका में कारों का आयात हुआ बेहद महंगा! डॉलर के मुकाबले अपनी गिरती मुद्रा को बचाने के लिए सरकार ने लगाया 50% का भारी सरचार्ज. जानें भारत के पड़ोसी देश में क्यों पैदा हुए ये हालात. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. बिना NEET UG कैसे लें मेडिकल फील्ड में एंट्री, देखें ये कोर्स

अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो नीट करना जरूरी नहीं है. इसके अलावा भी कई सारे ऑप्शन हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola