क्या झालमुड़ी यहां पहुंच गई है? नीदरलैंड्स में PM मोदी ने ली चुटकी

हेग में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी, फोटो पीटीआई
PM Modi Jhalmuri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में बीजेपी की धमाकेदार जीत की चर्चा की. पीएम ने झालमुड़ी की भी चर्चा की और जमकर चुटकी ली. प्रधानमंत्री 15 से 20 मई तक पांच देशों के दौरे पर हैं.
PM Modi Jhalmuri: कम्युनिटी इवेंट में प्रधानमंत्री ने कम्युनिटी इवेंट में लोगों से पूछा कि क्या झालमुरी नीदरलैंड पहुंच गए हैं ? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने एक दुकान में झालमुड़ी खाई थी. उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था और काफी चर्चा में भी रहा था. पीएम ने अपने संबोधन में कहा- हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 80-90% रहा, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से अधिक रही. हर साल मतदान के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की भारी जीत और आराम से सरकार बनाने का जिक्र कर रहे थे. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 207 सीटें हासिल कीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 15 वर्षों तक राज्य पर शासन करने के बाद 80 सीटें जीतीं.
जब लोगों के सपने सच होते हैं, तो लोकतंत्र पर भरोसा भी मजबूत होता है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा- जब लोगों के सपने सच होते हैं, तो लोकतंत्र पर उनका भरोसा भी मजबूत होता है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों का एक उदाहरण लीजिए. इसमें महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, और यही रुझान हर राज्य में देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा- रिकॉर्ड मतदान सभी नागरिकों के लिए बहुत गर्व की बात है और भारत लोकतांत्रिक भागीदारी को महत्व देता है.
पीएम मोदी ने 16 मई 2014 को किया याद
प्रधानमंत्री ने 16 मई, 2014 को याद किया. इस दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे. पीएम ने कहा- आज 16 मई है, और यह दिन एक और कारण से भी बहुत खास है. ठीक बारह साल पहले, 16 मई 2014 को, एक विशेष घटना घटी थी. 2014 में इसी दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे. दशकों बाद, यह निश्चित हो गया था कि भारत में एक स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन होगा. वह एक दिन था, और आज का दिन वही है.
पीएम मोदी बोले- करोड़ों भारतीयों का विश्वास मुझे रुकने नहीं देता
पीएम मोदी ने कहा- करोड़ों भारतीयों का विश्वास मुझे रुकने नहीं देता, न ही मुझे थकने देता है. उन्होंने आगे कहा, मैंने मैं से हम का मार्ग चुना. फिर आपकी खुशी मेरी खुशी बन गई और आपका कल्याण मेरा कर्तव्य बन गया. प्रधानमंत्री ने अपने लंबे कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, 13 साल मुख्यमंत्री के रूप में, 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में, लोकतांत्रिक दुनिया में 25 साल. करोड़ों मतदाताओं का अटूट समर्थन. यह मेरे लिए अपार सौभाग्य की बात है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- हेग भारतीय दोस्ती का एक जीता-जागता प्रतीक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










