बिना NEET UG कैसे लें मेडिकल फील्ड में एंट्री, देखें ये कोर्स
Published by : Bhumi Sharma Updated At : 16 May 2026 7:10 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (FREEPIK)
Best medical course without NEET: अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो नीट करना जरूरी नहीं है. इसके अलावा भी कई सारे ऑप्शन हैं.
Best medical course without NEET: आजकल ज्यादातर लोग सोचते हैं कि मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का एक ही रास्ता है, NEET देकर MBBS करना. लेकिन सच ये है कि सिर्फ NEET ही नहीं, बल्कि कई ऐसे मेडिकल कोर्स हैं जिनके जरिए आप हेल्थकेयर में अपना करियर बना सकते हैं, डॉक्टर के साथ काम कर सकते हैं, अपना क्लिनिक चला सकते हैं और अच्छी कमाई भी कर सकते हैं.
अगर आपने NEET नहीं दिया या उसमें सफलता नहीं मिली तो इसका मतलब यह नहीं कि आपके सपने खत्म हो गए. असल में, मेडिकल की दुनिया में आपके लिए कई विकल्प हैं. ये कोर्स 12वीं के बाद किए जा सकते हैं और आपको हेल्थकेयर का अहम हिस्सा बन सकते हैं.
तो घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि सिर्फ NEET ही नहीं, इन बेहतरीन मेडिकल कोर्सेस के जरिए भी आप अपनी डॉक्टर जैसी करियर की राह खोल सकते हैं और समाज की सेवा कर सकते हैं.
- पैरामेडिकल कोर्स
BSc Nursing: ये नर्सिंग का टॉप कोर्स है और कई राज्यों में इसके अलग-अलग एंट्रेंस होते है. इस कोर्स के लिए NEET जरूरी नहीं है. ये कोर्स अच्छे कॉलेज से करने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अच्छी नौकरी पा सकते हैं.
BPT (Bachelor of Physiotherapy): इस कोर्स को करने के बाद आप फिजियोथेरेपिस्ट बन सकते है. अपना क्लिनिक खोलकर प्रैक्टिस कर सकते हैं.
BMLT (Bachelor of Medical Laboratory Technology): इस कोर्स को करने के बाद आप लैब में टेस्टिंग और डायग्नोसिस का काम कर सकते हैं और इसकी डिमांड भी बहुत ज्यादा है.
BSc Radiology / Medical Imaging Technology: इस कोर्स को करने के बाद आप एक्स-रे, MRI,CT Scan जैसी मशीनों का एक्सपर्ट बन सकते हैं.
- फार्मेसी कोर्स
BPharm (Bachelor of Pharmacy): ये 4 साल का कोर्स है. कोर्स करने के बाद आप फार्मासिस्ट बनकर दुकान खोल सकते हो या कंपनियों में जॉब भी कर सकते हैं.
DPharm (Diploma in Pharmacy): ये 2 साल का शॉर्ट कोर्स है. जल्दी फील्ड में आना है तो ये अच्छा ऑप्शन है.
- अन्य स्पेशलाइज्ड मेडिकल कोर्स
BSc Psychology: इस कोर्स को करके आप साइकोलॉजिस्ट या काउंसलर बन सकते हैं.
BSc Nutrition and Dietetics: इस कोर्स को करके आप डाइटिशियन बन सकते हैं.
BSc Cardiovascular Technology: इस कोर्स को करके आप दिल की जांच और ट्रीटमेंट में डॉक्टरों की मदद कर सकते हैं.
Bachelor of Occupational Therapy (BOT): इस कोर्स को करके आप थेरेपी, एक्सरसाइज और डेली लाइफ के कामों के जरिए मरीजों का इलाज करना सिखाया जाता है.
BSc Optometry: इस कोर्स को करके आप आंखों की जांच और विजन केयर स्पेशलिस्ट बन सकते हैं.
- मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी कोर्स
BHA (Bachelor of Hospital Administration): इस कोर्स को करके आप अस्पतालों को प्रोफेशनली चलाने का काम सीख सकते हैं और ऑफिस वर्क कर सकते हैं.
BTech Biomedical Engineering: इस कोर्स को करके आप मेडिकल मशीनें बनाना, ठीक करना और डेवलप करना सिख सकते हैं.
आपको बात दें की इन कोर्सेज में एडमिशन ज्यादातर 12वीं के मार्क्स या यूनिवर्सिटी की अपनी एंट्रेंस एग्जाम से होता है और आप हमेशा कॉलेज की मान्यता (INC, PCI, UGC आदि) चेक कर के ही एडमिशन ले.
यह भी पढ़ें- फिलीपींस के इन टॉप मेडिकल कॉलेज से, कम खर्च में पूरा करें डॉक्टर बनने का सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










