देवघर में डिजिटल जनगणना की तैयारी, डीसी ने दिया 'सटीक आंकड़ों' का मंत्र, एंड्रॉयड फोन से होगी एंट्री

Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Apr 2026 5:49 PM

विज्ञापन

सभागार में उपस्थित लोगों संबोधित करते डीसी

Deoghar Census 2027: देवघर में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हो गया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने डिजिटल मोड और आंकड़ों की शुद्धता पर जोर दिया. देखें हमारी विशेष रिपोर्ट.

विज्ञापन

Deoghar Census 2027, देवघर (संजीत मंडल की रिपोर्ट): देवघर जिला मुख्यालय में बुधवार को भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने की. यह विशेष प्रशिक्षण 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दी जा रही हैं.

पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

डीसी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का निर्माण होता है. उन्होंने बताया कि इस बार देश में पहली बार जनगणना पूरी तरह ‘डिजिटल मोड’ में की जाएगी. प्रगणक घर-घर जाकर एंड्रॉयड मोबाइल ऐप के जरिये डेटा एकत्र करेंगे, जिससे आंकड़ों में पारदर्शिता बढ़ेगी और त्रुटियों की संभावना कम होगी.

Also Read: लेबर कोड के खिलाफ पतरातू में हजारों मजदूरों की हड़ताल, एटक ने दिया समर्थन

16 मई से शुरू होगा जमीनी कार्य

जनगणना 2027 का पहला चरण 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगा. इस दौरान प्रगणक फील्ड में जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे. प्रशिक्षण में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मॉड्यूल, यूजर आईडी बनाने, पोर्टल के उपयोग और डेटा संग्रह की बारीकियां समझाई जा रही हैं. डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि आंकड़ों की शुद्धता और समयबद्धता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read: खरसावां में मनाया गया 90वीं उत्कल दिवस, ओड़िया समुदाय ने भाषा-संस्कृति को संरक्षित करने लिया संकल्प

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola