कांडी बाजार में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 16 May 2026 9:54 PM
कांडी बाजार में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
प्रतिनिधि, कांडी कांडी बाजार से ब्लॉक रोड मुख्य सड़क पर शनिवार को प्रशासन का डंडा चला. लंबे समय से सरकारी जमीन पर जमे अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की. इस अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी राकेश सहाय और थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने संयुक्त रूप से किया. बाजार के पास मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर लोगों ने झुग्गी-झोपड़ी और पक्की दुकानें बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था. इसके कारण व्यस्त सड़क बेहद संकरी हो गयी थी, जिससे यहां रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा था. सबसे बदतर स्थिति शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन होती थी. बाजार के दिन सड़क पर पैदल चलना भी दूभर था. स्थिति इतनी गंभीर हो जाती थी कि आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और मासूम बच्चों से भरे स्कूल वाहन घंटों जाम में फंसे रहते थे. स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे. अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने आम जनता और दुकानदारों से अपील की है कि वे दोबारा सड़क किनारे दुकान न लगायें और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें. उ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










