Ramgarh: कस्तूरबा और बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

बैठक करते उपायुक्त ऋतुराज

Ramgarh: रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक की. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: रामगढ़ जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 में जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय समिति से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त हो चुकी है. उन्होंने प्राप्त सूची से संबंधित जानकारी बैठक में प्रस्तुत की.

जिला स्तरीय समिति ने दिए आवश्यक निर्देश

बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त बच्चों की सूची पर चर्चा की गई और नामांकन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उपायुक्त ऋतुराज ने इस संबंध में आगामी गुरुवार को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया.

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

Ramgarh: 34 जंगली हाथियों को खदेड़ने में जुटी गोला और पेटरवार की क्यूआरटी टीम

मजदूर पिता का बेटा ओनित मुंडा बना जिला टॉपर, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola