कीटनाशक खाने से 11 माह बच्चा बीमार
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

कीटनाशक खाने से 11 माह बच्चा बीमार
विज्ञापन
गढ़वा. बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी लव मेहता का 11 माह का पुत्र रियांश मेहता कीटनाशक खाने से बीमार हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि रियांश घर में खेल रहा था. इसी दौरान उसने सब्जी के पौधों पर छिड़काव के लिए रखा गया कीटनाशक मुंह में डाल लिया. कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










