अंतिम चरण में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, अबतक 7.45 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा में एस आई आर अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में | Prabhat Khabar Network

गढ़वा में एसआईआर अभियान तेज | Prabhat Khabar Network

गढ़वा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य अंतिम चरण में है. डिजिटाइजेशन और सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है.

विज्ञापन

गढ़वा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य जारी है. पुनरीक्षण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. अब तक 7,45,841 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और 7,45,684 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है.

विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति के अनुसार, 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 3,64,537 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और 3,64,428 प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है. वहीं, 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,81,304 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तथा 3,81,256 प्रपत्रों का सत्यापन किया जा चुका है. इसके अलावा के-5,810, डीएसई-17,279 तथा के-1,15,855 मामलों की पहचान कर नियमानुसार उनका निष्पादन किया जा रहा है. ईआरओ, एईआरओ और सुपरवाइजर लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं.



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola