गढ़वा में खूनी रफ्तार का कहर, युवक की मौत पर भड़का जनाक्रोश, पुलिस से झड़प के बाद तोड़ा सरकारी वाहन

Updated:
विज्ञापन
Garhwa Road Accident

ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त

Garhwa Road Accident: गढ़वा-नगर उंटारी मुख्य पथ पर आज सुबह कोहराम मच गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 20 साल के पंकज को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद झुरहा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते एनएच-75 रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. देखिये गढ़वा से हमारी यह ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन

Garhwa Road Accident, गढ़वा (दिनेश गुप्ता): गढ़वा-नगर उंटारी मुख्य पथ पर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बुधवार को हुए एक भीषण हादसे ने उग्र रूप ले लिया. रामगढ़ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय पंकज कुमार की मौत के बाद, आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए हल्का बल प्रयोग के बाद, भीड़ और उग्र हो गई और पुलिस वाहन को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

हादसे के बाद एनएच-75 पर घंटों रहा चक्का जाम

जानकारी के अनुसार, झुरहा निवासी पंकज कुमार सुबह अपनी लूना से बाजार जा रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने शहीद भगत सिंह चौक सहित तमाम लिंक सड़कों को जाम कर दिया. पुलिस के साथ हुई वार्ता विफल होने और लाठीचार्ज के बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

Also Read: हजारीबाग के रामनवमी जुलूस में प्रिंस को मारने वाला गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार

लापरवाही का आरोप और ओवरब्रिज की मांग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है. ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व नौकरी दी जाए और दुर्घटना संभावित रामगढ़ मोड़ पर ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण कराया जाए. फिलहाल, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और जिला प्रशासन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ मिलकर, स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है.

Also Read: गैस के लिए 35 दिन का वनवास! चाईबासा के होटलों में फिर लौटा ‘कोयला युग’, धुएं के आंसू रो रहे कारोबारी

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola