हजारीबाग के रामनवमी जुलूस में प्रिंस को मारने वाला गिरफ्तार, वारदात के बाद से था फरार

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में हत्या की घटना को अंजाम देता करण भुइयां (सीसीटीवी का इमेज). फोटो: प्रभात खबर
Hazaribagh Crime News: हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान प्रिंस कुमार की हत्या मामले में फरार आरोपी करण भुइयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर पदमा जंगल से पकड़ा गया. मामले में पूछताछ जारी है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट
Hazaribagh Crime News: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी दशमी जुलूस के दौरान हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 29 मार्च को अशोक चौक के पास जुलूस के दौरान युवक प्रिंस कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था.
सीसीटीवी फुटेज से मिली पहचान
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कटकम दाग थाना क्षेत्र के बलियंत गांव निवासी करण भुइयां के रूप में हुई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक करनी शुरू की.
जंगल में छुपा था आरोपी
हत्या के बाद आरोपी करण भुइयां फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए पद्मा जंगल में जाकर छिप गया था. बताया जा रहा है कि वह जुलूस से सीधे अपने घर नहीं गया था, बल्कि लगातार लोकेशन बदलकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया.
काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तारी
सदर पुलिस ने कड़ी मेहनत और लगातार सर्च अभियान के बाद आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: देवघर के छात्रों का हैरतअंगेज कारनामा, अपहरण से लेकर ज्वैलरी पर करते हैं हाथ साफ
इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: रामनवमी जुलूस के विवाद में दो युवकों पर चापड़ और गोली से हमला, दो हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार विश्वत सेन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










