SSC CHSL टियर 2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

Updated at : 01 Apr 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
SSC CHSL Tier 2 Exam

परीक्षार्थियों की सांकेतिक फोटो (Canva)

SSC CHSL Tier 2 Exam 2026: एसएससी सीएचएसएल एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी SSC CHSL के टियर 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी हो गई है. ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC CHSL Tier 2 Exam 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी SSC CHSL टियर 2 परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी इसकी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के टियर 1 का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है. अब टियर 1 में सफल हुए उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा. आयोग के नोटिस के अनुसार SSC सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें SSC CHSL Tier 2 Exam City Slip

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर SSC CHSL Tier 2 Exam City Slip से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा.
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

SSC CHSL Tier 2 Exam City Slip Download Here

SSC CHSL Admit Card 7 अप्रैल को आएगा

यह सिटी स्लिप उम्मीदवारों को पहले से यह जानकारी देने के लिए जारी की जाती है कि उनका एग्जाम किस शहर में आयोजित होगा, ताकि वे परीक्षा से पहले यात्रा और अन्य तैयारियां कर सकें. बता दें कि ये एडमिट कार्ड से अलग होती है.

SSC CHSL के परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड और स्क्राइब एंट्री पास 7 अप्रैल 2026 से प्राप्त कर सकते हैं. एडमिट कार्ड भी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, Google में प्लेसमेंट, जानें BTech में कैसे लें एडमिशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola