खेल दिवस पर रांची में दिव्यांग आशीष सम्मानित

साहिबगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में साहिबगंज के आशीष कुमार को पारा ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट 100 मी स्वर्ण, 200 मी रजत पदक खेल मंत्री अमर बाउरी व खेल सचिव राहुल शर्मा ने देकर पुरस्कृत किया. याद हो कि एक से चार अप्रैल तक राजस्थान के जयपुर […]
साहिबगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में साहिबगंज के आशीष कुमार को पारा ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट 100 मी स्वर्ण, 200 मी रजत पदक खेल मंत्री अमर बाउरी व खेल सचिव राहुल शर्मा ने देकर पुरस्कृत किया. याद हो कि एक से चार अप्रैल तक राजस्थान के जयपुर शहर में आयोजित राष्ट्रीय पारा ओलिंपिक एथलेटिक प्रतियोगिता के 100 मी में भाग लेते मूक बधिर ग्रुप में आशीष ने स्वर्ण पदक जीता था. वहीं 200 मी में भी रजत पदक प्राप्त किया. वह राजस्थान उवि साहिबगंज का छात्र है. जिले का नाम रोशन करने पर डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी पी मुरूगन, डीडीसी नैन्सी सहाय, अपर समाहर्ता अनमोल सिंह, डीपीआरओ सह खेल पदाधिकारी प्रभात शंकर, कोच योगेश यादव, मो बेलाल ने हर्ष जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




