पतना व बरहेट में अवैध खनन जारी

Updated at : 27 Aug 2017 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
पतना व बरहेट में अवैध खनन जारी

अनदेखी बंद नहीं हो रहा बालू घाटों से अवैध उत्खनन का गोरखधंधा साहिबगंज : जिले के बरहरवा, पतना, बरहेट प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी है. वैसे तो साहिबगंज जिले के बरहरवा, पतना व बरहेट प्रखंड में खनन विभाग द्वारा कुल 11 बालू घाटों की बंदोबस्ती की गयी है, लेकिन […]

विज्ञापन

अनदेखी बंद नहीं हो रहा बालू घाटों से अवैध उत्खनन का गोरखधंधा

साहिबगंज : जिले के बरहरवा, पतना, बरहेट प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी है. वैसे तो साहिबगंज जिले के बरहरवा, पतना व बरहेट प्रखंड में खनन विभाग द्वारा कुल 11 बालू घाटों की बंदोबस्ती की गयी है, लेकिन वर्तमान में उपरोक्त तीनों प्रखंडों में करीब 25 स्थानों पर बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है.
बालू माफिया सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपये का राजस्व का चूना लगा रहे हैं. खनन विभाग के अनुसार बरहेट प्रखंड के गोपालडीह, कुसमा व कदमा, पतना के मोदीकोला पंचायत के दाहुजोर व केंदुआ के आमगाछी, बरहरवा प्रखंड के नावरीमल, हरिहरा, अंधारकोटी, मधुआपाड़ा, एजमालपुर, जुहिबोना बालू घाटों की बंदोबस्ती है.
जिप अध्यक्ष ने मुख्य सचिव
को लिखा पत्र
प्रखंड क्षेत्रों में अवैध रूप से बालू के उठाव पर रोक लगाने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि विभाग द्वारा तीनों प्रखंडों में मात्र 11 बालू घाटों की बंदोबस्ती की गयी है, लेकिन 25 से अधिक बालू घाटों से अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है. इससे सरकार को प्रति माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए.
एक ही चालान पर महीनों चलता है बालू लदा ट्रैक्टर
इतना ही नहीं उन क्षेत्रों में एक ही चालान पर बालू लदा ट्रैक्टर व ट्रक महीनों चलता है. बताते चलें कि किसी भी प्रकार की खनिज संपदा पर सरकार माइनिंग चालान के माध्यम से राजस्व वसूलती है, लेकिन इन क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा एक ही माइनिंग चालान पर महीनों बालू ढोया जाता है. इससे सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है.
डीएमओ ने स्वीकारी अवैध खनन की बात
डीएमओ ने जिले में अवैध बालू खनन होने की बात स्वीकारी है. कहा कि जिले में जहां भी बालू का अवैध उठाव हो रहा है, उसे टीम बनाकर बंद कराया जायेगा.
कृष्ण कुमार किस्कू, जिला खनन पदाधिकारी, साहिबगंज
क्या कहते हैं एसपी
अगर पुलिस प्रशासन द्वारा नजराना लिया जाता है, तो वे इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे.
पी मुरूगन, एसपी, साहिबगंज
प्रखंड के इन स्थानों पर हो रहा बालू का उठाव
बरहरवा प्रखंड
बरहेट, हडवाडीह, मुंगदी, करमटोला, झबरी, कुंडली, दरियापुर, सारजमघुटू, सनमानी, डोराय, संथाली कोडाटोला
पतना प्रखंड
कुसुमपोखर, चुटिया, कुंवरपुर, बड़तल्ला, आमडंडा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola