पांच सूत्री मांगों को लेकर जनवादी नौजवान सभा का धरना, प्रदर्शन

Updated at : 24 Aug 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगों को लेकर जनवादी नौजवान सभा का धरना, प्रदर्शन

साहिबगंज : शहर के स्टेशन चौक पर बुधवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा के वरीय सदस्य श्यामसुंदर पोद्दार के नेतृत्व में पांच सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. धरना के बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा विधेयक 2009 को जिले में शत […]

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के स्टेशन चौक पर बुधवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा के वरीय सदस्य श्यामसुंदर पोद्दार के नेतृत्व में पांच सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. धरना के बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा विधेयक 2009 को जिले में शत प्रतिशत लागू कराने,

झारखंड में रिक्त पड़े विभिन्न पदों पर अविलंब बहाली करने व सरकार द्वारा तय समय सीमा में जाति, निवास एवं अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करने आदि की मांग की गयी. मौके पर श्री पोद्दार ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गयी तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा. अवसर पर आशीष रंजन, असफाक अहमद, शशीकांत सिन्हा, जियाउल हक, मुख्तार, दासु चौधरी, राजेश मंडल, रफीकुल इस्लाम, बैजुल राम, मुजम्मिल हक, शीश मोहम्मत, अमरनाथ चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola