जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, नौ घायल

Updated at : 03 Jul 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, नौ घायल

जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घंटे तक जमकर चले ईंट, पत्थर व लाठी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी वहीं गंभीर रूप से घायल चार को प्राथमिक उपचार के बाद हाइ सेंटर रेफर कर दिया गया साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्ठा में रविवार को जमीन विवाद को […]

विज्ञापन

जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घंटे तक जमकर चले ईंट, पत्थर व लाठी

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
वहीं गंभीर रूप से घायल चार को प्राथमिक उपचार के बाद हाइ सेंटर रेफर कर दिया गया
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्ठा में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थर, ईंट व लाठी डंडा चलना शुरू हो गया. करीब दो घंटे तक चले संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हाे गये. मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एएसआइ मिथिलेश पांडेय सदलबल घटनास्थल पहुंच कर सड़क पर गिरे घायलों को पुलिस जीप में लाद कर इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया. घटना में बलीराम यादव सहित उनके तीन पुत्र दारा यादव, गब्बर यादव व राजवीर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये.
जबकि दूसरे पक्ष यानि बलीराम यादव के भाई बलीराज यादव सहित उनके तीन पुत्र संदीप यादव, गुड्डू यादव, मोहन यादव व कमलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. जिला अस्पताल में घायलों का इलाज एमओ डॉ डीएन सिंह द्वारा जारी है
दो माह पूर्व भी हुई थी दोनों पक्षों में मारपीट : बलीराम यादव व बलीराज यादव के बीच शोभनपुरभट्ठा की पुस्तैनी जमीन की बंटबारे को लेकर पिछले दो वर्ष से विवाद गहराया हुआ है. दो माह पूर्व भी बलीराम यादव व बलीराज यादव के बीच मामले को लेकर मारपीट हुई थी.
गंभीर रूप से घायल चार लोग हाइ सेंटर रेफर : मारपीट में गंभीर रूप से घायल संदीप यादव, गुड्डू यादव, बलीराम यादव व दारा यादव को एमओ डॉ डीएन सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये हाई सेटर रेफर कर दिया है. डॉ श्री सिंह ने बताया कि चारों घायल के सिर पर काफी चोट लगी है. इसी कारण चारों को रेफर कर दिया गया है.
नौ वर्षीय बच्चा भी घायल : घटना में बलीराम यादव के 9 वर्षीय पुत्र राजवीर यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल राजवीर को परिजनों द्वारा पहले जिला अस्पताल ले जाया गया. उसके बाद उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.
कहते हैं थाना प्रभारी
मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि सभी घायल को पुलिस जीप में लाद कर जिला अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया है. पुलिस घायलों के इलाज कराने के बाद दोनों पक्षों के प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज किया जायेगा. उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola