शुभेंदु के नामांकन में शाह का मेगा शो, बोले- घुसपैठियों ने बंगाल को दीमक की तरह चाटा, अस्तित्व बचाने का आखिरी मौका

Updated at : 02 Apr 2026 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah Bhabanipur Rally Highlights West Bengal Election 2026 News

भवानीपुर में अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के लिए किया रोड शो. रासबिहारी और बालीगंज के उम्मीदवार भी हुए शामिल.

Amit Shah Bhabanipur Rally Highlights: कोलकाता की रैली में अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठ और भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला. भवानीपुर विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Amit Shah Bhabanipur Rally Highlights: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महामुकाबले से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता की सड़कों पर हुंकार भरी. इससे बंगाल का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुरुवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला. उन्होंने दो टूक कहा कि बंगाल में घुसपैठ इस कदर बढ़ गयी है कि अब राज्य का सांस्कृतिक और भौगोलिक अस्तित्व ही खतरे में है.

रोजाना बमबाजी और सिंडिकेट राज से त्रस्त है बंगाल : शाह

अमित शाह ने रैली में भीड़ का जोश बढ़ाते हुए कहा कि ममता बनर्जी के शासन में बंगाल अराजकता का पर्याय बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गोलीबारी और बम धमाके अब रोजाना की बात हो गये हैं. अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा पर संकट है. भ्रष्टाचार का बोलबाला है. बंगाल में सिंडिकेट राज और कट-मनी की वजह से राज्य का विकास थम गया है.

सोनार बांग्ला के लिए जनता से आह्वान

अमित शाह ने आह्वान किया कि अब समय आ गया है, जब रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिमचंद्र चटर्जी के सपनों वाला ‘सोनार बांग्ला’ फिर से स्थापित किया जाये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुभेंदु अधिकारी के लिए शाह ने खुद संभाली कमान

यह रैली महज एक चुनावी सभा नहीं, बल्कि भाजपा का शक्ति प्रदर्शन थी. शाह ने भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के भवानीपुर से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उनके पक्ष में माहौल बनाया. उन्होंने जनता से अपील की कि बंगाल को इस ‘तूफान’ से बचाने के लिए परिवर्तन जरूरी है. इसकी शुरुआत ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से ही होनी चाहिए.

ममता दीदी को अब अलविदा कहने का समय : अमित शाह

अमित शाह ने अपने संबोधन में बार-बार ‘परिवर्तन’ शब्द पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है. इस बार का ‘चुनावी तूफान’ ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए काफी है. उन्होंने घुसपैठ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बताया और वादा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

ममता दीदी जा रही हैं, कमल खिल रहा है, शमिक-सुकांत का दावा, उत्तर बंगाल और जंगलमहल में उमड़ा जनसैलाब

किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत

आसनसोल दक्षिण में कोयला और पहचान की जंग, अग्निमित्रा पॉल बचा पाएंगी अपना किला?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola