ममता दीदी जा रही हैं, कमल खिल रहा है, शमिक-सुकांत का दावा, उत्तर बंगाल और जंगलमहल में उमड़ा जनसैलाब

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य.
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा की नामांकन रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी. शमिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और ज्योतिर्मय सिंह महतो ने ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार, उत्तर बंगाल के साथ भेदभाव और वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों पर बोला हमला.
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन के दौर में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा. प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने अलग-अलग क्षेत्रों में कमान संभालते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखे हमले किये. दावा किया कि इस बार मुकाबला ‘ममता बनाम बंगाल की जनता’ है.
वोटर लिस्ट में नाबालिग बने माता-पिता : शमिक भट्टाचार्य
आसनसोल दक्षिण, जामुड़िया, कुल्टी और बाराबनी में रैलियों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सामने आयी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि सूची में नाबालिग माता-पिता के रूप में दिख रहे हैं. शमिक ने कहा- ममता बनर्जी ने भयमुक्त बंगाल का वादा किया था, लेकिन आज जनता के सपने चकनाचूर हो चुके हैं. बंगाल इन अनियमितताओं से मुक्ति चाहता है और भाजपा का आना तय है.
सुकांत मजूमदार का उत्तर बंगाल कार्ड : 100 रुपए में में मिलते हैं सिर्फ 23 पैसे
अलीपुरदुआर और कुमारग्राम जैसे क्षेत्रों में डॉ सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा. कमल का फूल ही राज्य में असली परिवर्तन लायेगा. उन्होंने उत्तर बंगाल की उपेक्षा का मुद्दा उठाया. आंकड़ों के जरिये ममता सरकार को घेरा. कहा कि मदरसों के लिए 5000 करोड़ रुपए आवंटित किये गये, जबकि पूरे उत्तर बंगाल के विकास के लिए मात्र 900 करोड़ रुपए जारी किये गये. अगर बंगाल को 100 रुपए मिलते हैं, तो उत्तर बंगाल के हिस्से में सिर्फ 23 पैसे आते हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ज्योतिर्मय सिंह महतो का तंज- मेडिकल कॉलेज कहां है दीदी?
- ममता बनर्जी के दावों की हवा निकाली : पुरुलिया और जंगलमहल में सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावों की हवा निकाली. उन्होंने सवाल किया कि ममता बनर्जी जिस ‘सुकुमार महतो मेडिकल कॉलेज’ के निर्माण का दावा कर रही हैं, वह आखिर है कहां? उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को अपने ही नेताओं के नाम तक नहीं पता. वे आईआईटी खड़गपुर के पुरुलिया में होने जैसे भ्रामक दावे करती हैं.
- संथाली भाषा का अपमान : महतो ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने ओल चिकि लिपि और आदिवासी समाज का अपमान किया है.
- पुलिस को दिया भरोसा : ज्योतिर्मय सिंह महतो ने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आते ही पुलिसकर्मियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करेगी और वेतन में वृद्धि करेगी.
जंगलमहल में पलायन और जल संकट
भाजपा नेताओं ने जंगलमहल में ‘जल जीवन मिशन’ के धन के दुरुपयोग और भारी जल संकट का मुद्दा उठाया, जिसके कारण लोग पलायन को मजबूर हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनते ही रिक्त सरकारी पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवारों को किया अलर्ट, कहा- नामांकन रद्द करने की रची जा रही साजिश
आसनसोल दक्षिण में कोयला और पहचान की जंग, अग्निमित्रा पॉल बचा पाएंगी अपना किला?
50 साल, 3 दुश्मन और शून्य पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










