किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवजीत सरकार.
West Bengal Election 2026: बंगाल भाजपा के प्रवक्ता देवजीत सरकार ने राज्य के कृषि संकट पर गंभीर सवाल उठाये हैं. उन्होंने 136 किसानों की आत्महत्या और फॉर्म-6 विवाद पर ममता बनर्जी सरकार को घेरा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के खिलाफ एक नया और बेहद संवेदनशील मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को सॉल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता देवजीत सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंगाल के ग्रामीण संकट की डरावनी तस्वीर पेश की. उनका दावा है कि बंगाल का ‘सोना’ कहा जाने वाला आलू आज किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया है.
136 आलू किसानों की खुदकुशी का भाजपा ने मांगा हिसाब
देवजीत सरकार ने दावा किया कि पिछले डेढ़ दशक में बंगाल में 136 आलू किसानों ने आत्महत्या की है. अकेले पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हाल के हफ्तों में कई किसानों ने अपनी जान दी है. भाजपा का आरोप है कि लागत से कम दाम और अंतरराज्यीय निर्यात (Inter-State Export) पर रोक ने किसानों की कमर तोड़ दी है.
बाजार पर बिचौलिये और सिंडिकेट का कब्जा : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार की नीतियों के कारण बाजार पर बिचौलियों (Middlemen) और सिंडिकेट का कब्जा हो गया है. किसानों को आलू स्टोर करने में बाधा आ रही है, क्योंकि पर्याप्त संख्या में कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं. इसकी वजह से फसल सड़ रही है. भाजपा ने राज्य में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और प्रभावी कृषि बीमा योजना लागू करने की मांग की है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फॉर्म-6 पर छिड़े सियासी संग्राम पर टीएमसी पर बरसे
कृषि संकट के साथ-साथ भाजपा ने ‘वोटर लिस्ट’ विवाद पर भी देवजीत सरकार टीएमसी पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं के लिए ‘फॉर्म-6’ जमा करना संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन इसको मुद्दा बनाकर जान-बूझकर अशांति फैलायी जा रही है. उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वह सुनिश्चित करे कि हर वैध नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और प्रक्रिया में कोई बाधा न आये.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में SIR: हर दिन 1.75 से 2 लाख लोगों के दस्तावेज जांच रहे 700 जज, 47 लाख आपत्तियों का हुआ निपटारा
परिवर्तन के लिए तैयार है बंगाल : सरकार
भाजपा प्रवक्ता देवजीत सरकार ने आरोप लगाया कि न केवल खेती, बल्कि मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्र भी सरकारी उदासीनता का शिकार हैं. केंद्रीय योजनाओं का लाभ बंगाल के गरीब किसानों तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है. प्रवक्ता ने अंत में दावा किया कि राज्य की कानून-व्यवस्था और कृषि बदहाली से तंग आकर बंगाल की जनता अब ‘बदलाव’ का मन बना चुकी है.
इसे भी पढ़ें
शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के CM फेस! अमित शाह की यात्रा दे रही बड़ा संकेत
50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी
ममता बनर्जी के लिए ‘वाटरलू’ साबित होगा बंगाल चुनाव 2026, भाजपा का दावा
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज, अमित शाह और नड्डा भरेंगे हुंकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




