सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह बने रालोजपा के बिहार चीफ, पारस ने सौंपी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बिहार चीफ बने चंदन सिंह

RLJP: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के मुखिया पशुपति पारस ने नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह को पार्टी का नया बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. प्रिंस राज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह पद खाली हुआ था. पिछले चुनाव में मिली हार के बाद पारस अब संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

RLJP: बिहार की राजनीति में अपनी पकड़ फिर से मजबूत करने के लिए पशुपति पारस ने एक बड़ा कार्ड खेला है. उन्होंने नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह को अपनी पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. गुरुवार को पटना में बुलाई गई एक आपात बैठक में पारस ने खुद चंदन सिंह के नाम का ऐलान किया और उन्हें माला पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रिंस राज की जगह लेंगे चंदन सिंह

इससे पहले बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पारस के भतीजे प्रिंस राज संभाल रहे थे. प्रिंस को हाल ही में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है और उम्मीद है कि अगले दो महीनों में वे पार्टी के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे. इसी वजह से बिहार अध्यक्ष का पद खाली था. इसे भरने के लिए पारस ने अपने पुराने भरोसेमंद साथी चंदन सिंह को चुना है.

कौन हैं चंदन सिंह?

चंदन सिंह बिहार के चर्चित बाहुबली नेता सूरजभान सिंह के छोटे भाई हैं. वे 2019 में नवादा सीट से सांसद रह चुके हैं. जब लोजपा दो गुटों में बंटी थी, तब चंदन सिंह ने पशुपति पारस का साथ दिया था. पिछले करीब एक साल से खराब स्वास्थ्य की वजह से वे राजनीति में ज्यादा एक्टिव नहीं थे, लेकिन अब बड़े पद के साथ उनकी दोबारा एंट्री हुई है. उनके बड़े भाई सूरजभान सिंह पिछले चुनाव से ठीक पहले पारस का साथ छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

संगठन को फिर से खड़ा करने की चुनौती

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब रालोजपा अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है. पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. एनडीए में जगह न मिलने और महागठबंधन से बात न बनने की वजह से पार्टी को अकेले चुनाव लड़ना पड़ा. इसमें एक भी सीट हाथ नहीं लगी. अब चंदन सिंह के सामने चुनौती होगी कि वे बिखरे हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करें और आने वाले समय में पार्टी मजबूत करें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जाति, इनकम और निवास प्रमाण पात्र बनाने के बदले नियम, देखिये लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन