बीरभूम में कब्र की खुदाई पर खूनी संघर्ष, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल, पथराव के बाद 14 उपद्रवी गिरफ्तार

Updated at : 02 Apr 2026 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Birbhum Kukhudihi Village Violence

Birbhum Violence: बीरभूम के खुकुडीह गांव में कब्रिस्तान के विवाद में पुलिस पर हमला कर दिया गया. हमले में सूरी थाना प्रभारी शैलेंद्र उपाध्याय घायल हो गये. एसपी सूर्य प्रताप यादव ने खुद मोर्चा संभाला. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Birbhum Kukhudihi Village Violence: बंगाल चुनाव 2026 की तपिश के बीच बीरभूम जिले के खुकुडीह गांव में गुरुवार को जबरदस्त हिंसा भड़क उठी. एक कब्रिस्तान के पास निर्माण कार्य के दौरान हुई मामूली चूक ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर ही ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. हमले में सूरी के थाना प्रभारी (OC) शैलेंद्र उपाध्याय समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने अब तक 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

कब्रिस्तान के पास एक अर्थमूवर (JCB) मशीन मिट्टी की खुदाई कर रही थी. इसी दौरान गलती से एक कब्र की मिट्टी खुद गयी, जिससे स्थानीय लोग भड़क गये. उत्तेजित ग्रामीणों ने मशीन के चालक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की कोशिश की. देखते ही देखते एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गये और इलाके में तनाव फैल गया.

पुलिस पर हुआ जानलेवा हमला, ओसी लहूलुहान

घटना की सूचना मिलते ही सूरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने जैसे ही ड्राइवर को छुड़ाने और भीड़ को शांत करने की कोशिश की, उपद्रवियों ने पुलिस को ही निशाना बना लिया. घरों की छतों और गलियों से पुलिस टीम पर पत्थर और ईंटें बरसायी गयीं. अचानक हुए इस हमले में ओसी शैलेंद्र उपाध्याय लहूलुहान हो गये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Birbhum Kukhudihi Village Violence: एसपी खुद उतरे मैदान में, गांव बना छावनी

हालात बिगड़ता देख बीरभूम के एसपी सूर्य प्रताप यादव भारी पुलिस बल के साथ खुद वहां पहुंचे. एसपी ने बताया कि फिलहाल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

चुनाव से पहले सुरक्षा पर सवाल?

बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है. ऐसे में बीरभूम जैसे संवेदनशील जिले में पुलिस पर हमला कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है. विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरा है. प्रशासन का कहना है कि यह एक स्थानीय विवाद था, जिसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़

बंगाल चुनाव: नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की ‘हत्या’, शरीर पर मिले कई घाव

बंगाल में उपद्रव, भाजपा कार्यकर्ताओं पर दुर्गापुर के कई घरों के बिजली काटने का आरोप

बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola