जामुड़िया की फैक्ट्री में एसएमएस कॉइल ब्लास्ट के फायर ऑडिट का विधायक ने दिया निर्देश, 4 श्रमिक झुलसे

Updated:
विज्ञापन
आग बुझाने में लगी दमकल विभाग की टीम. फोटो : प्रभात खबर

आग बुझाने में लगी दमकल विभाग की टीम. फोटो : प्रभात खबर

पश्चिम बर्धमान के जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में केलस्टार स्पंज लिमिटेड कारखाने में एसएमएस कॉइल में हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 4 मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर और रानीगंज भेजा गया है। स्थानीय विधायक ने घटना की गहन जांच और फायर ऑडिट के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

जामुड़िया से जितेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

Jamuria Kelstar Factory Blast: पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेखपुर मोड़ के पास स्थित केलस्टार स्पंज लिमिटेड (Kelstar Sponge Limited) कारखाने में शुक्रवार रात एसएमएस (स्टील मेल्टिंग शॉप) कॉइल में हुए विस्फोट के बाद स्थानीय विधायक ने फैक्ट्री के फायर ऑडिट का आदेश दिया है. विस्फोट में 4 श्रमिक घायल हो गये थे. विस्फोट की वजह से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनी गयी थी.

दुर्गापुर और रानीगंज में चल रहा मरीजों का इलाज

कारखाने के महाप्रबंधक मोनोजीत दत्ता ने बताया कि इस हादसे में 4 श्रमिक झुलस गये हैं. इनकी पहचान बाबुल मंडल, अभिषेक सिंह और सलामत अंसारी के रूप में हुई है. एक अन्य कर्मचारी भी घायल है.

घायलों की स्थिति

  • सलामत अंसारी (क्रेन ऑपरेटर): क्रेन ऑपरेटर सलामत अंसारी गंभीर रूप से झुलस गये हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  • बाबुल मंडल और अभिषेक सिंह : इन दोनों श्रमिकों को रानीगंज के निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में धमाका : रिहायशी इमारत से विस्फोटक बरामद, 1 व्यक्ति हिरासत में, मुख्य संदिग्ध फरार

विस्फोट में किसी की मौत नहीं : प्रशासन

प्रशासन और अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि हादसे में किसी भी श्रमिक की मौत नहीं हुई है. अस्पताल में घायल अभिषेक सिंह ने बताया कि वह एसएमएस कॉइल के पास ही काम कर रहे थे, तभी अचानक धमाका हो गया. बाबुल मंडल ने कहा कि धमाके के बाद अचानक मची भगदड़ के कारण वह चोटिल हो गये.

पिघले लोहे के कारण बचाव कार्य में आयी बाधा

विस्फोट के चलते कारखाना परिसर में चारों तरफ पिघला हुआ गर्म लोहा फैल गया, जिसके कारण राहत और बचाव कार्य शुरू करने में टीमों को शुरुआती कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. रात करीब सवा 10 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. कारखाना परिसर में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के कारखाने में ब्लास्ट : 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

घटना के तुरंत बाद पहुंचे अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी (सेंट्रल) ध्रुव दास, एसीपी विमान कुमार मिर्धा, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्र नाथ सिंह ठाकुर, सीआई मानस दास और जामुड़िया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : विधायक

घटनास्थल पर पहुंचे जामुड़िया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी ने कहा कि चारों घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. किसी की मौत की अफवाहों पर लोग ध्यान न दें. इस पूरे मामले की अत्यंत गहन जांच होगी. यदि प्रबंधन या किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. इसके साथ ही कारखाने का विस्तृत फायर ऑडिट कराने के निर्देश भी दे दिये गये हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल के बीरभूम में रेल लाइन के किनारे मिले 8 देसी बम, रेलकर्मियों की सतर्कता से टला हादसा

डिसी सेंट्रल बोले - शुरू कर दी गयी है जांच

डीसी (सेंट्रल) ध्रुव दास ने बताया कि पुलिस और दमकल की मुस्तैदी से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया है. मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी गयी है.

स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा मानकों को कड़ा करने की मांग

स्थानीय निवासी कंचन पाल सहित कुछ ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि प्रभावितों की संख्या 4 से अधिक हो सकती है, क्योंकि जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वहां अमूमन कई मजदूर रहते हैं. उन्होंने क्षेत्र के कारखानों में श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है. हालांकि, कारखाने के पंप ऑपरेटर जितेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जरूर मची थी, लेकिन 3-4 कर्मचारियों के अलावा बाकी सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola