'मैं ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं...', बिहार में अपहरण की शुरुआत IPS अधिकारी के कारण हुई, पूर्व डीजीपी का आरोप

Updated at : 02 Apr 2026 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Former-DGP-on-Bihar-Crime

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे

Bihar Crime: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में अपहरण की शुरुआत एक आईपीएस अधिकारी के समय से हुई. उन्होंने अपराध और सिस्टम की कमियों पर भी खुलकर बात की और कहा कि अपराध पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि यहां अपहरण की घटनाओं की शुरुआत एक आईपीएस अधिकारी के समय शुरू हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बात को ऑन रिकॉर्ड कह रहे हैं. पूर्व डीजीपी ने कहा कि बेतिया में तैनात एक तत्कालीन एसपी अपराध रोकने में नाकाम रहे और अपराधियों के साथ समझौता किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पैसे वाले लोगों को पकड़कर छोड़ने का खेल शुरू हुआ और वहीं से अपहरण जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिला. उन्होंने संबंधित अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया.

बढ़ते अपराध पर क्या बोले

बढ़ते अपराध पर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि किसी भी राज्य में अपराध को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है. चाहे कोई भी मुख्यमंत्री या डीजीपी हो, अपराध होता रहेगा. पुलिस का असली काम अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना है. उन्होंने यह भी कहा कि सिस्टम में कई बार कमियां होती हैं और हर चीज एक अधिकारी के नियंत्रण में नहीं होती. मौजूदा डीजीपी को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी उस कुर्सी पर बैठा है, वह ईमानदार अधिकारी है और उसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम नीतीश की तारीफ में क्या कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन यह जरूर कहा कि बिहार के लिए यह एक बड़ी क्षति होगी क्योंकि नीतीश कुमार एक सफल मुख्यमंत्री रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद राज्य में अपहरण की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी और हालात पहले से बेहतर हुए.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जाति, इनकम और निवास प्रमाण पात्र बनाने के बदले नियम, देखिये लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन