Ranchi News : छात्रा को दो वर्षों से परेशान और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 12:17 AM

विज्ञापन

हिंदपीढ़ी के नाला रोड मुजाहिद नगर का रहने वाला है आरोपी

विज्ञापन

रांची. लोअर बाजार पुलिस ने पत्थलकुदवा निवासी छात्रा से छेड़खानी, ब्लैकमेल और सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार 25 वर्षीय रफीक को गिरफ्तार कर मंगवार को जेल भेज दिया. वह हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाला रोड मुजाहिद नगर का रहने वाला है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आयी है कि वह पीड़ित छात्रा को पिछले दो वर्ष से परेशान कर रहा था. आरोपी ने पूछताछ में घटना को पूर्व में अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है. मालूम हो कि आरोपी के खिलाफ छात्रा ने 17 फरवरी को लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया था. छात्रा का कहना था कि वह आरोपी को कई बार समझा चुकी है. इसके बावजूद वह फोन कर हमेशा परेशान करता है. वह युवती और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहा था. पीड़ित युवती ने बताया था कि युवक के परेशान करने से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गयी है. उसके परिवार के सदस्य भी युवक के डर से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं. आरोपी युवक हमेशा इंस्टाग्राम में एक नया आइडी बनाकर युवती का फोटो अपलोड कर देता था और बोलता था कि तुमको जीने नहीं देंगे. आरोपी युवती का फोटो उसके रिश्तेदार और दोस्तों को भेज देता था. युवती के अनुसार आरोपी युवक की इन्हीं हरकतों के कारण उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. युवती के अनुसार उसकी पढ़ाई-लिखाई सब छूट चुकी है. उसका भविष्य भी बर्बाद हो रहा है. युवती के अनुसार वह शादी करना चाहती है. लेकिन आरोपी युवक शादी नहीं होने और जान से मारने की धमकी देता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola