Sports : राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए ट्रायल शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 8:17 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए बुधवार से विभिन्न खेलों के ट्रायल शुरू हुए.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए बुधवार से विभिन्न खेलों के ट्रायल शुरू हुए. रांची के विभिन्न केंद्रों में आयोजित ट्रायल में 21 खेलों के लिए 600 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं. पहले दिन सात खेलों बैडमिंटन (अंडर-14/17/19), टेबल टेनिस (अंडर-14/17), सेपक टकरॉ (अंडर-17/19), टेनिस (अंडर-17/19), शूटिंग (अंडर-14/17/19), मलखंब (अंडर-14/17/19) और फेंसिंग (अंडर-17/19) के लिए हुए ट्रायल में बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. ये ट्रायल रांची के खेलगांव, बीएसपी उच्च विद्यालय धुर्वा, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हुए. गुरुवार को हैंडबॉल, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, कराटे, स्विमिंग, बॉक्सिंग के ट्रायल होंगे. चार अक्तूबर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता चार अक्तूबर से रांची में शुरू होगी. ट्रायल से चयनित प्रतिभागी उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola