Ranchi News : बंद घर से हीरे के गहने, कंप्यूटर, मोबाइल व 22 हजार नगद की चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 12:28 AM

विज्ञापन

Ranchi News : मधुकम के महादेवनगर निवासी सतीश कुमार सिंह के घर का एसबेस्टस काटकर घुसे चोरों ने घर से सामान की चोरी कर ली.

विज्ञापन

रांची. मधुकम के महादेवनगर निवासी सतीश कुमार सिंह के घर का एसबेस्टस काटकर घुसे चोरों ने घर से दो नये कंप्यूटर, एक नया फोन, आलामारी में रखा हीरा का रिंग, सोने-चांदी के गहने, कीमती बर्तन व 22 हजार नगद की चोरी कर ली. इस संबंध में उन्होंने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें उन्होंने कहा है कि वह लोग सपरिवार मुंबई गये हुए थे. चोरों ने घर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, उसके पूर्व सीसीटीवी में कई फुटेज कैद हो गये हैं. फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंप कर मामले की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की मांग की है.

शराब दुकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये की चोरी, केस :

सुजाता चौक के पास स्थित शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान के लॉकर से 70 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना को लेकर दुकान के इंचार्ज सिटी कॉलोनी निवासी सूर्यकांत गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि 23 फरवरी की रात वह दुकान बंद कर घर चले गये थे. 24 फरवरी की सुबह दुकान के समीप स्थित एक चाय दुकान के संचालक से पुलिस को पता चला कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. इस सूचना के बाद मामले की जानकारी उत्पाद विभाग को दी गयी. जिसके बाद उत्पाद विभाग के सबइंस्पेक्टर ने मामले की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola