Education News : रांची वीमेंस कॉलेज में नुक्कड़ नाटक व क्विज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 5:10 PM

विज्ञापन

रांची वीमेंस कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा बुधवार को नुक्कड़ नाटक तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). रांची वीमेंस कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा बुधवार को नुक्कड़ नाटक तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ग्रुप सी रहा. जिसमें दीपिका रश्मि, विनिता दास, अनिता उरांव, सविता वर्मा शामिल थीं. दूसरे स्थान पर ग्रुप डी की सिमरन, पार्वती, दिव्या चंद्र देव और शिवानी रहीं. जबकि तीसरे स्थान पर ग्रुप बी की सुप्रिया जयसवाल, मुस्कान, आकांक्षा और प्रियंका रहीं. क्विज प्रतियोगिता का विषय महिलाओं का इतिहास, वर्तमान और भवष्यि था. नुक्कड़ नाटक में सुमन, हर्षिता रानी, निधि चौबे, सुमन, दीक्षा, मुस्कान, सविता वर्मा, आलिशा, प्रियंका, पूजा ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा. संचालन डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ भारती व हर्षिता सिन्हा ने किया.

रांची

वीमेंस कॉलेज में मना महिला दिवस

रांची. रांची वीमेंस कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एनएसएस द्वारा महिलाओं के अधिकार और उनकी चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता, समाज में महिलाओं की स्थिति : प्रगति और चुनौतियां विषय पर निबंध प्रतियोगिता, सशक्त नारी, समृद्ध समाज विषय पर पेंटिंग्स प्रतियोगिता तथा महिला सशक्तीकरण, देश की तरक्की का आधार विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह, हर्षिता सिन्हा की देखरेख में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola