Badminton : संजू कुमार ने जीता तिहरा खिताब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 7:25 PM
विज्ञापन
संजू कुमार ने हजारीबाग में आयोजित झारखंड राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में तिहरा खिताब हासिल किया
विज्ञापन
राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप,
महिला वर्ग में सरमा मुर्मू बनी चैंपियन
रांची.
झारखंड सरकार में कार्यरत बैडमिंटन प्रशिक्षक संजू कुमार ने हजारीबाग में आयोजित झारखंड राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में तिहरा खिताब हासिल किया. 14-16 फरवरी तक हुई चैंपियनशिप के मास्टर 40 पुरुष वर्ग में रांची के संजू कुमार ने राहुल कुमार को 21-3, 21-3 से हरा कर सिंगल्स का खिताब जीता. इसके बाद डबल्स में संजू कुमार ने अपने पार्टनर मनोज तिवारी के साथ सौरव कुमार और अभिनव राव की जोड़ी को 9-21, 21-11, 21-6 से हराया. वहीं, 35 मिक्स्ड डबल्स में संजू कुमार और सरला मुर्मू ने जितेंद्र कश्यप और शालिनी शर्मा को 21-13, 21-18 से हरा कर खिताब जीता. महिलाओं के सिंगल्स में रांची की सरला मुर्मू ने शालिनी शर्मा को 21-13, 21-18 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. सरला मुर्मू विधायक कल्पना सोरेन की छोटी बहन है. चैंपियनशिप के विजेता अब गोवा में 16 मार्च से आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










