Ranchi News: शहीदों का पोस्टर फाड़ने से पूर्व सैनिक आक्रोशित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 12:39 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

Ranchi News : संगठन ने आरोप लगाया कि मंगलवार को पोस्टर फाड़ कर फेंक दिया गया, जिस कारण पूर्व सैनिकों में काफी गुस्सा है और स्थिति तनावपूर्ण है

विज्ञापन

रांची. परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का और हवलदार हामिद की प्रतिमा की स्थापना के लिए घाटशिला नवाब कोठी के पास जगह चिह्नित की गयी थी. उसके लिए वहां शहीदों के नाम से पोस्टर व बैनर लगाये गये हैं. जिसे पुलिस की उपस्थिति में कुछ असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया है. इससे झारखंड के 40 हजार पूर्व सैनिक आक्रोशित हैं. वेटरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड (आर्मी नेवी और एयरफोर्स) के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव एमपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता संजीत सिंह एवं संगठन के सभी सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है.

पूर्व सैनिकों में है आक्रोश

संगठन ने आरोप लगाया कि मंगलवार को पोस्टर फाड़ कर फेंक दिया गया, जिस कारण पूर्व सैनिकों में काफी गुस्सा है और स्थिति तनावपूर्ण है. वेटरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड का कहना है कि यह पूर्व सैनिक एवं शहीदों का अपमान है. संगठन ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वेटरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड रक्षा राज्यमंत्री को जानकारी देकर मामले में जांच करते हुए कार्रवाई की मांग करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola