Political news : सदन में आनेवाले विधेयकों को तीन दिन पहले भेजें विभाग : स्पीकर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 8:04 PM

विज्ञापन

बजट सत्र को लेकर स्पीकर ने आला अधिकारियों के साथ की बैठक, कार्यवाही के दौरान आला अधिकारियों को मौजूद रहने का निर्देश

विज्ञापन

रांची. विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने विभागों के आला अधिकारियों को सदन की कार्यवाही के दौरान दीर्घा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. ताकि, सदन की कार्यवाही के दौरान विभाग के उत्तर में अद्यतन और आवश्यक सूचना मिल सके. वरीय पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि विभाग के अधिकारी मौजूद रहें. स्पीकर ने मंगलवार को 24 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर सत्र में व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. स्पीकर ने निर्देश दिया कि जिन विधेयकों को सदन में पेश होना है, उन विधेयकों को तीन दिन पूर्व ही सभा सचिवालय को प्राप्त करायी जाये. विधायकों को समय पर विधेयक उपलब्ध हो, ताकि वे इसका अध्ययन कर सकें. इसके साथ ही अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के जवाब निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व चार बजे तक विधानसभा सचिवालय को मिल जाये. स्पीकर ने विधानसभा परिसर में भारतीय झंडा संहिता के प्रावधानों के दायरे में स्थायी रूप से राष्ट्रीय ध्वज लगाने को लेकर पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया. बजट सत्र को लेकर दंडाधिकारियाें की प्रतिनियुक्ति, पुराने विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सत्र के दौरान आवश्यक चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, जीवन रक्षक दवा और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने को लेकर निर्देश दिया. विधानसभा परिसर के चारों ओर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने संबंधित निर्देश भी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को दिये गये. बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता, गृह सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव मस्त राम मीणा, अजय कुमार सिंह, अरवा राजकमल, विधान चंद्र चौधरी, सचिव मुकेश कुमार सहित रांची के उपायुक्त व एसएसपी शामिल हुए. 21 को विधायक दल की बैठक स्पीकर ने 21 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलायी है. बैठक में विधानसभा सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola