ePaper

अब संसद में गूंजेगी संथाली भाषा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जताया प्रधानमंत्री और स्पीकर का आभार

Updated at : 20 Aug 2025 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Champai Soren

चंपाई सोरेन (फाइल फोटो)

Champai Soren: अब संसद में चल रही कार्यवाही का अनुवाद संथाली भाषा में भी उपलब्ध होगा. संथाली भाषा को यह सम्मान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

Champai Soren | सरायकेला, शचींद्र दाश: देश की प्रमुख भाषाओं के साथ अब संसद में चल रही कार्यवाही का अनुवाद संथाली भाषा में भी उपलब्ध होगा. संथाली भाषा को यह सम्मान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भारत में अंग्रेजी शासन के खिलाफ पहला विद्रोह करने वाले बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू जैसे विद्वानों द्वारा बोली जाने वाली संथाली भाषा (ओलचिकी लिपि) अब संसद तक पहुंच गयी है.

गर्व से गद-गद हुए करोड़ों आदिवासी

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर आभार जताया. उन्होंने कहा कि भारतीय संसद में संथाली भाषा (ओलचिकी लिपि) की एंट्री ने इस भाषा को बोलने वाले करोड़ों लोगों समेत सभी आदिवासियों को गर्व से भर दिया है. संसद में नियुक्त किये गये संथाली अनुवादकों को बधाई एवं शुभकामनाएं.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कई दशकों तक चले थे आंदोलन

संस्कृति एवं लोक परंपराएं आदिवासी समाज का अटूट हिस्सा रही हैं. इस भाषा की मान्यता हेतु कई दशकों तक चले आंदोलन के बाद, आदरणीय अटल जी के शासन काल में संथाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था, जिसके बाद इस भाषा का तेजी से विकास हो रहा है. देश की प्रमुख भाषाओं के साथ संसद में संथाली की उपस्थिति, इस भाषा की विकास-यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगी.

इसे भी पढ़ें

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, झारखंड के इस शहर में लागू हुआ ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम

Ranchi News: गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों की खैर नहीं, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई, देखें VIDEO

Festival Special Train: कई राज्यों से झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन, देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola