55 बच्चों को हुआ टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन
55 बच्चों को हुआ टीकाकरण

क्षेत्रीय अस्पताल, पिपरवार में गुरुवार को शिविर लगा कर 55 बच्चों का टीकाकरण किया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. टंडवा प्रखंड स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल, पिपरवार में गुरुवार को शिविर लगा कर 55 बच्चों का टीकाकरण किया गया. इस अवसर पर बेंती स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पीवी-वन, टू व थ्री, एमआर-वन व टू, जेई-वन व टू, डीपीटी-वन व टू व विटामिन ए की खुराक दी. ज्ञात हो कि प्रत्येक महीने के अंतिम गुरूवार को क्षेत्रीय अस्पताल में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाता है. आयोजन को सफल बनाने में एएनएम नलिता कुमारी, ललिता कुमारी, सहिया आशा देवी, यशोदा देवी आदि की सक्रिय भूमिका रही.

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola