कपिल शर्मा को लेकर क्या बोल गए सुनील पाल? कहा- उनसे कोई दिक्कत नहीं

Updated:
विज्ञापन

सुनील पाल और कपिल शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कपिल शर्मा को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके और कपिल के बीच कोई विवाद नहीं है और वह खुद को कपिल का फैन मानते हैं.

विज्ञापन

कॉमेडियन सुनील पाल अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इससे पहले वह सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की कॉमेडी स्टाइल पर सवाल उठा चुके हैं. अब एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने कपिल शर्मा को लेकर अपनी राय रखी है. सुनील ने कहा कि उनका कपिल शर्मा से कोई मनमुटाव नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि वह कपिल के काम के बड़े फैन हैं. इस तारीफ के बीच सुनील ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर तंज भी कसा.

विज्ञापन

सुनील पाल ने कपिल शर्मा के लिए क्या कहा?

‘मेरी सहेली’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सुनील पाल ने कहा,“मुझे कपिल शर्मा से कोई दिक्कत नहीं है. सच कहूं तो मैं उनका बड़ा फैन हूं. कपिल पिछले 12 साल से अपना शो चला रहे हैं. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हमेशा अपने दोस्तों को भी आगे बढ़ने का मौका देते हैं. आज वह दुनिया के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कॉमेडियन हैं.”

कपिल के शो पर क्यों नहीं जाते सुनील पाल?

सुनील पाल ने पॉडकास्ट में बताया कि वह वह कभी कपिल शर्मा को उन्हें अपने शो पर ले जाने के लिए नहीं कहते. सुनील बताते हैं, “वो मुझे कई बार बोलता है, मेरे सेट पर आया करो, मिला करो मुझसे. बहुत प्यार करता है, मानता है मुझे. लेकिन मैं कहता हूं वह मुझे मानता है वो उसकी महानता है. मैं तभी जाऊंगा जब उसको लगेगा सुनील पाल के लिए सच में काम है. वरना उसके यहां तो लंगर लगा रहता है. आधा पंजाब वहां पर बैठा है.”

सुनील पाल का सुनील ग्रोवर पर निशाना

टेली टॉक से बातचीत में सुनील पाल ने कहा था, “सुनील ग्रोवर अब पुराने लगने लगे हैं. वही पुरानी और घिसी-पिटी बातें दोहराई जाती हैं, जिन पर हंसी नहीं आती. बार-बार लड़की बनकर किसी एक्टर की गोद में बैठ जाना अच्छा नहीं लगता. लड़कियों के कपड़े पहनकर भद्दी बातें करना भी ठीक नहीं है. फिर अवॉर्ड फंक्शन में जाकर अजीब तरह के डायलॉग बोलना- ये सब मुझे सही नहीं लगता. अगर वह अच्छा काम करें तो बेहतर है, लेकिन लोगों को ज्ञान देने से बचें.”

यह भी पढ़ें- ओ रोमियो ने अब तक बटोरे कितने करोड़? जानिए ताजा आंकड़े

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola