राशन डीलर नियम के तहत राशन वितरण करें : झामुमो
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 26 Feb 2026 8:49 PM
झामुमो खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने क्षेत्र के सभी राशन डीलरों से नियम के तहत राशन वितरण करने को कहा है.
खलारी. झामुमो खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने क्षेत्र के सभी राशन डीलरों से नियम के तहत राशन वितरण करने को कहा है. उन्होंने कहा कि राशन वितरण के समय लाभुकों का अंगूठा (बायोमेट्रिक सत्यापन) उसी दिन लिया जाये, जिस दिन वास्तविक रूप से राशन दिया जा रहा हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि तीन दिन पहले अंगूठा लगवा कर बाद में राशन देना पूरी तरह गलत है और यह लाभुकों के साथ धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है. ऐसी किसी भी शिकायत पर संबंधित राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करायी जायेगी. प्रखंड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि लाभुकों को उनका पूरा हक मिलना चाहिए. यदि किसी डीलर द्वारा 2 से 3 किलो तक की कटौती की जाती है, तो इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अंगूठा लगते ही तत्काल राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए. श्यामजी महतो ने इस प्रकार की अनियमितताओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीबों और जरूरतमंदों के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










