आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
Author Dinesh pandey
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
खलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढमू प्रभारी सह पीएचसी डॉ इरशाद अंसारी के निर्देशन में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि शिशुपाल कुमार ने सेविकाओं को अभियान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. कहा कि पल्स पोलियो अभियान 28, 29 और 30 जून को चलाया जायेगा. जिसके तहत पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक दी जायेगी. प्रशिक्षकों ने सेविकाओं को बूथ प्रबंधन, घर-घर सर्वेक्षण, छूटे हुए बच्चों की पहचान व अभिभावकों को जागरूक करने संबंधी दिशा-निर्देश दिये. कहा कि अभियान की सफलता के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाये. मौके पर एएनएम अर्पणा, सेविका विमला देवी, रूदन देवी, पुष्पा देवी, सरिता एक्का, लुसी बाड़ा, सहदून निशा, रूपा देवी, अंजू देवी सहित लपरा, खलारी, कोनका, चूरी, राय व नवाडीह खलारी क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं.पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने
10 खलारी 06, प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पीएचसी के डॉ इरशाद अंसारी सहित अन्य.B
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन