हिंदी के महत्व और प्रयोग पर चर्चा, लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Updated:
विज्ञापन
बोकारो के डॉ एस राधाकृष्णन कॉलेज में हिंदी दिवस पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्राचार्य ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला. विजेताओं को किया गया सम्मानित.
विज्ञापन
रांची. डॉ. एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चास, बोकारो में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, राष्ट्र के प्रति उसकी भूमिका तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर चर्चा हुई. लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इमाम सेन, द्वितीय स्थान कंचन कुमारी व बंदना कुमारी और तृतीय स्थान इसा गोयल को मिला.
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शक्ति प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि हिंदी भाषा पूरे भारत को एक धागे में बांधकर रखती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन