बेड़ो में लैंपस व सहकारी समितियों के अध्यक्ष-सचिवों की बैठक, नये पदाधिकारी का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेड़ो पंचायत भवन में आयोजित बैठक में नवनियुक्त प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुरेश नाथ शाहदेव का स्वागत और सेवानिवृत्त विनोद कुमार सिंह को विदाई दी गई.

विज्ञापन

बेड़ो. पंचायत भवन बेड़ो में शनिवार को प्रखंड के लैंपस और सहकारी समितियों के अध्यक्ष व सचिवों की बैठक हुई. बैठक में नवनियुक्त प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुरेश नाथ शाहदेव का स्वागत किया गया.

विज्ञापन

वहीं, सेवानिवृत्त विनोद कुमार सिंह को विदाई दी गयी. अध्यक्षता नोडल लैंपस हरिहरपुर के चरवा उरांव ने की. मौके पर सुरेश नाथ शाहदेव ने प्रखंड की सभी सहकारी समितियों को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

वहीं, समिति के पदाधिकारियों ने समितियों का बेहतर संचालन करने की बात कही. बैठक में करमा उरांव, बुधराम लोहरा, मंटू उरांव, वीरेंद्र उरांव, पेरो उरांव, इंद्रनाथ महतो, मकसूद खान, बंधना उरांव, सुधीर कच्छप, पवन लकड़ा, सुमन मिंज, अजीत खलखो, बिरसा उरांव, विनय उरांव, रमेश शाही, सोमरा लोहरा, मंगरा उरांव और प्रफुल्ल लकड़ा सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola