मुरी-गोला सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीणों ने दी जाम की चेतावनी
जर्जर सड़क पैदल चलने के भी लायक नहीं | Prabhat Khabar Network
मुरी-गोला सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है.
सिल्ली. मुरी-गोला सड़क इन दिनों पैदल चलने लायक भी नहीं रह गयी है. लगातार तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. इससे आए दिन बाइक सवार और पैदल राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. बड़े और छोटे वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है.
शेख भिखारी चौक से सिंगपुर चौक तक और उरंगगढ़ा नदी पुल के पास सड़क की स्थिति सबसे खराब है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली से रोजाना परेशानी हो रही है. इससे नाराज ग्रामीण अब संवेदक के खिलाफ गोलबंद हो रहे हैं.
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करा रही कंपनी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि यदि एक सप्ताह के अंदर सड़क को मोटरेबल नहीं बनाया गया, तो मुरी-गोला मार्ग जाम कर आंदोलन किया जायेगा. इसकी लिखित सूचना सिल्ली के अंचल अधिकारी और पुलिस को दे दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए