Political News : कांग्रेस के चार मंत्रियों को पांच प्रमंडल व विधायकों को दो-दो जिला में संगठन की जवाबदेही
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 7:29 PM
कांग्रेस में मंत्रियों व विधायकों को सांगठनिक जवाबदेही दी गयी है. सरकार में पार्टी के चार मंत्रियों को प्रमंडलवार जवाबदेही दी जायेगी. पार्टी के विधायकों को दो-दो जिला में संगठन का काम देखना होगा.
रांची (ब्यूरो प्रमुख). कांग्रेस में मंत्रियों व विधायकों को सांगठनिक जवाबदेही दी गयी है. सरकार में पार्टी के चार मंत्रियों को प्रमंडलवार जवाबदेही दी जायेगी. पार्टी के विधायकों को दो-दो जिला में संगठन का काम देखना होगा. रविवार को पार्टी के नव-नियुक्त प्रभारी के राजू ने मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक की.
श्री राजू ने मंत्रियों और विधायकों को संगठन के काम में जुटने का निर्देश दिया. संगठन के विस्तार के विस्तार को लेकर जवाबदेही तय की गयी. विधायक दल की बैठक में पार्टी विधायक अनुप सिंह और सुरेश बैठा नहीं पहुंच पाये थे. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रभारी श्री राजू ने कहा कि बैठक में संगठन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि विधायकों को जिन दो जिलों का जिम्मा मिलेगा, उन में जाकर हर महीने जिला कमेटी की बैठक में शामिल होना होगा. बैठक में जिले से संबंधित मुद्दों,संगठन के संबंध में आम लोगों के मुद्दे पर वह चर्चा करेंगे. विधायकों द्वारा द्वारा जिलों में की जाने वाली बैठक के लिए एक वर्ष का कैलेंडर तैयार करना को कहा गया है. प्रभारी ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि चारों मंत्रियों के बीच पांच प्रमंडल का बंटवारा कर उन्हें जिम्मेवारी दी जायेगी. मंत्री प्रमंडल में जाकर वहां के जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के मुद्दों को सुनेंगे. कार्यकर्ताओं की बात व उनकी समस्या सरकार तक पहुंचायेंगे. इसके साथ ही प्रभारी ने विधायक दल की बैठक हर महीने करने का निर्देश दिया है. विधायक दल की बैठक प्रत्येक विधायक के क्षेत्र में होगी,हमारी कोशिश है कि झारखंड में जातीय जनगणना हो : राजू
प्रभारी के राजू ने कहा कि हमारी कोशिश है कि झारखंड में भी जातीय जनगणना हो. उनकी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक स्थिति का पता लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में हमने अभी जातिगत जनगणना किया. जिससे काफी सूचनायें मिलीं. सूचनाओं और डाटा के आधार पर वहां नीतियां बनायी गयी है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन को किस तरह ग्रास रूट तक मजबूत किया जाए और इसमें विधायकों का क्या योगदान होगा इस पर चर्चा हुई. आगामी नगर निकाय चुनाव सहित आम लोगों के मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में पार्टी के सभी मंत्री व विधायक शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










