Book Release : मूल्यों से रहित देश समाज का भविष्य नहीं हो सकता : हरिवंश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 7:33 PM
लेखिका राजलक्ष्मी सहाय की चार पुस्तकों का लोकार्पण मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के मास कॉम विभाग के सभागार में हुआ.
रांची (संवाददाता). लेखिका राजलक्ष्मी सहाय की चार पुस्तकों का लोकार्पण मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के मास कॉम विभाग के सभागार में हुआ. इन चार पुस्तकों में जय हिंद, काव्य पुष्पांजलि, प्रेमचंद से आगे और फटी टाट से निकले रामलला शामिल हैं. पुस्तकों का लोकार्पण राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रांची विवि के कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य, पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा, डॉ हर्षदेव शरण और वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा ने किया.
राजलक्ष्मी सहाय का लेखन मूल्यों पर आधारित हरिवंश ने अपने संबोधन में कहा कि राजलक्ष्मी सहाय की रचनाओं में देशप्रेम, चरित्र निर्माण, सामाजिक-पारिवारिक मूल्य हैं. कहा कि जो समाज मूल्यों से रहित हो जाते हैं, उनका भविष्य नहीं हो सकता. मानव सभ्यता के अस्तित्व को बनाये रखने में मूल्यों का होना जरूरी है. भारत को आजादी भी ऐसे लोगों ने दिलायी जो उच्च नैतिक मूल्यों वाले थे. उन्होंने कहा कि रोम जैसी कई सभ्यताएं मिट गया, पर भारत बचा रहा अपने मूल्यों की वजह से. दुनियाभर के बड़े चिंतकों ने कहा है कि भारत को पश्चिम का अंधानुकरण करने से बचना चाहिए.शोध होना चाहिए
प्रो अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बड़ी बात है कि प्रेमचंद के साहित्य को आगे बढ़ाने की पहल हुई है. इस पर शोध होना चाहिए. प्रेमचंद से आगे पुस्तक को विश्वविद्यालय के छात्रों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे. प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि ये पुस्तकें समाज में परिवर्तन लानेवाली है. लेखिका ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए इन पुस्तकों की रचना की है. नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि राजलक्ष्मी सहाय की लेखनी की भाषा जनजीवन से जुड़ी है. इन्होंने प्रेमचंद की कहानियों को विस्तार दिया है. समारोह में अनुज सिन्हा, डॉ हर्षदेव शरण ने भी विचार रखे. संचालन प्रो विनय भरत ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश सहाय ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










