Ranchi news : डीइएलइडी शिक्षक प्रशिक्षण की मान्यता 2030 में खत्म हो जायेगी : शिल्पी नेहा तिर्की
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 9:01 PM
अल्पसूचित प्रश्न के तहत विधायक समीर कुमार मोहंती की ओर से उठाये गये सवाल पर मंत्री ने यह जानकारी दी.
रांची. राज्य के 16 जिलों में जैक द्वारा शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षकों के लिए डीइएलइडी का प्रशिक्षण फिर से शुरू करने के सवाल पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि नयी शिक्षा नीति लागू की गयी है. इसमें चार वर्ष के शिक्षण प्रशिक्षण का प्रावधान है. ऐसे में 2030 के बाद डीइएलइडी प्रशिक्षण की मान्यता नहीं रहेगी. विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को अल्पसूचित प्रश्न के तहत विधायक समीर कुमार मोहंती की ओर से उठाये गये सवाल पर मंत्री ने यह जानकारी दी. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि वर्तमान में निजी स्तर पर संचालित संस्थानों में जैक के अधीन शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है. परंतु सत्र 2019-2021 के बाद राजकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य बंद कर दिया गया है.
घंटी आधारित अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय को लेकर बनेगी नियमावली : रामदास सोरेन
अल्पसूचित प्रश्न के तहत विधायक निरल पूर्ति की ओर से उठाये गये सवाल पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि घंटी आधारित अंशकालिक शिक्षकों का मानदेय तय करने को लेकर नियमावली गठित की जायेगी. उन्होंने राज्य के विभिन्न विद्यालयों व स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत उत्क्रमित किये गये कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में घंटी आधारित अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय का सवाल उठाया था. कहा गया कि इन्हें फिलहाल 11 हजार से 13200 रुपये का मानदेय दिया जाता है. इनके मानदेय में संशोधन किया गया जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










