Chess : झारखंड को मिली रैपिड व ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की मेजबानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 7:59 PM

विज्ञापन

20-23 मार्च तक सरला बिरला विश्वविद्यालय में होगा आयोजन

विज्ञापन

-20-23 मार्च तक सरला बिरला विश्वविद्यालय में होगा आयोजन -50 इंटरनेशनल मास्टर व ग्रैंड मास्टर समेत 250 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा खेल संवाददाता, रांची इस माह 20-23 मार्च तक होनेवाली नेशनल रैपिड व ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड को मिली है. ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में और ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के बैनर तले रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में होगी. कुल 6.5 लाख रुपये की ईनामी राशि वाली प्रतियोगिता में देश भर के 250 से ज्यादा प्रतिभागी शिरकत करेंगे. इनमें 50 इंटरनेशनल मास्टर व ग्रैंड मास्टर भी शामिल हैं. इस प्रतियोगिता से चार खिलाड़ियों का चयन भी किया जायेगा, जो एशियन चेस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह जानकारी मंगलवार को ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष डाॅ प्रदीप कुमार वर्मा (सांसद) और सचिव मनीष कुमार के साथ रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सचिव सह आयोजन सचिव नवजोत अलंग ने दी. मौके पर कोषाध्यक्ष सतीश कुमार तथा मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola